in

धोनी के बाद अब ये दिग्गज भी आया कोहली के समर्थन में, फैन्स से की भावुक अपील

भारत साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज हार चूका है. ऐसे में टीम के कप्तान विराट कोहली की लगातार आलोचना की जा रही है. कोहली की हो रही आलोचना को लेकर अब उनका समर्थन करने के लिए धोनी के बाद अब हरभजन सिंह भी सामने आए है और उन्होंने फैन्स से टीम के समर्थन करने की बात कही है.

टीम को समर्थन जरूरत है  

कोहली की हो रही आलोचना को लेकर बोलते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि, ‘‘हर कोई सुधार करना चाहता है। इस समय टीम को समर्थन की जरूरत है। हम उम्मीद के अनुरूप नहीं खेले हैं। शायद अगली बार, ये सीखने के लिए अच्छी चीज है। उम्मीद है कि हम मजबूती से वापसी करेंगे। उन्हें एक दूसरे का समर्थन करने की जरूरत है।’’

धोनी से तुलना नही की जा सकती है 

कोहली और धोनी के बीच तुलना को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘मैं तुलना नहीं करना चाहता। ये अलग दौर की बात है। हर बार हमने वहां का दौरा किया, हमारे पास जीतने का अच्छा मौका था। मैं अलग दौर की टीमों की तुलना नहीं करना चाहता। कोहली की धोनी से या फिर पूर्व खिलाड़ियों जैसे राहुल द्रविड़, वीवीएस और सचिन से तुलना नहीं की जा सकती है।’’

आप को बात दे कि कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम के चयन को लेकर लगातार आलोचना का शिकार हो रहे है.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत को मिला भी दूसरा सर डॉन ब्रैडमैन, बना रहा है ब्रैडमान से ज्यादा के औसत से रन

भारत को तीसरे टेस्ट मैच से पहले लगा बड़ा झटका, टीम का ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल