in

धोनी ने पुणे को सनराइजर्स पर दिलाई रोमांचक जीत

महेंद्र सिंह धोनी ने तूफानी नाबाद अर्द्धशतकीय पारी (61) खेलते हुए राइजिंग पुणे सुपरजायंट को शनिवार को आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद पर 6 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। सनराइजर्स ने 3 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में पुणे ने 4 विकेट खोकर अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल किया।

पुणे को अंतिम दो अोवरों में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे, ऐसे में धोनी ने कमाल की बल्लेबाजी की। भुवनेश्वर कुमार द्वारा डाले गए 19वें अोवर में कुल 19 रन बने, जिनमें से धोनी ने 17 रन बनाए। इसके बाद अंतिम अोवर में पुणे को 11 रन चाहिए थे और धोनी ने संयम बनाए रखते हुए अंतिम गेंद पर चौका लगाकर पुणे को मनोबल बढ़ाने वाली जीत दिलाई। वे 34 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ मनोज तिवारी 17 रनों पर नाबाद रहे।
इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे की शुरुआत खास नहीं रही और अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर बिपुल शर्मा के शिकार बने, उन्होंने सिद्धार्थ कौल को कैच थमाया। त्रिपाठी शुरुआत में थोड़ा धीमा खेले, लेकिन लय हासिल करने के बाद उन्होंने जमकर स्ट्रोक्स लगाए। राहुल ने राशिद की गेंद पर 1 रन लेते हुए फिफ्टी पूरी की। उन्होंने आईपीएल की अपनी पहली फिफ्टी के लिए 32 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। राहुल की शानदार पारी का अंत राशिद खान ने डायरेक्ट थ्रो पर उन्हें रन आउट कर किया। राहुल ने 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। भुुवी ने बेन स्टोक्स (10) को चलता किया।

इससे पहले पुण ने फॉर्म में चल रही के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। धवन 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर ताहिर की गेंद पर डीप मिडविकेट पर राहुल त्रिपाठी को कैच थमा बैठे। पिछले मैच में धमाकेदार पारी खेलने वाले केन विलियम्सन इस बार करिश्मा नहीं दिखा पाए और 21 रन बनाकर क्रिस्टियन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। वॉर्नर की संयमित पारी का अंत जयदेव उनादकट ने उन्हें बोल्ड कर किया। उन्होंने 40 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए।

इसके बाद हैनरिक्स को दीपक हूडा (19 नाबाद) का साथ मिला और दोनों ने अंतिम 7 अोवरों में तूफानी बल्लेबाजी की। हैनरिक्स 28 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

राइजिंग पुणे ने इस मैच में राहुल चाहर की जगह 17 वर्षीय वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेेवन में शामिल किया है। रविचंद्रन अश्विन के चोटिल होने पर सुंदर को टीम में लिया गया था। युवराज सिंह बीमार है और सनराइजर्स ने उनकी जगह बिपुल शर्मा को प्लेइंग इलेेवन में शामिल किया।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बदली कुश्ती, नहीं मिलेगा 4 मिनट से ज्यादा मेडिकल टाइम

UPCLT-20 युवा क्रिकटर्स के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म