in ,

AAVCUP-महिलाओं की उन्नत्ति का एक कदम

8-मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता हैं | महिला दिवस पर पुरे विश्व मैं अनेको कार्यकर्मो का आयोजन किया जाता हैं |
पर इस बार महिला दिवस को ख़ास बनाने के लिए “आधी आबादी फाउंडेशन” देश की महिला वॉलीबाल खिलाडियों को एक बेहतरीन
प्लेटफार्म देने जा रहा हैं | क्यूंकि इतिहास गवाह हैं की आज़ादी से पहले देश की स्वतंत्रता की लड़ाई और लड़ाई के बाद पुरुष प्रधान
समाज मैं अपने वजूद साबित करने की लड़ाई लड़ कर अपना वजूद स्थापित किया हैं |
इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए खेल की दुनिया मैं कुछ कर गुजरने के लिए “आधी आबादी फाउंडेशन” एक बेहतरीन उठाया हैं |
यह आयोजन महिलाओ के खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा हैं |
किचन मैं रोटियां बनाने से लेकर ऑफिस मैं काम करने तक महिलाओं ने हर फिल्ड मैं अपने को साबित किया हैं |
लेकिन भारत मैं उन्हें हेल्थ ओर फिटनेस मैं काम समझा जाता हैं |
पर अब वॉलीबाल मैं महिलाएं अपना हुनर दिखाएंगी | वॉलीबाल एक ऐसा खेल हैं जिसे भारत मैं काफी पसंद किया जाता हैं |
इस खेल के लिए 8 टीमों को चुना गया हैं , जो भारत के अलग अलग 8 राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगी | इन आठ टीमों मैं शामिल हैं
दिल्ली पेंथर्स , चेन्नई क़्वींस, मराठा वारियर्स ,बिहार चैलेंजर्स ,बंगाल टाइगर्स ,उत्तराखंड स्मैशर्स ,यूपी थंडर्स, हरयाणा स्ट्राइकर्स,
यह कप 4 राऊंड्स मैं खेला जायेगा |पहले 3 मुंबई ,पटना ,और नागपुर मैं खेले जायेंगे वही फाइनल राउंड दिल्ली मैं खेला जायेगा |
सभी टीम्स को दो ग्रुप्स मैं बांटा जायेगा टूर्नामेंट 26 मई से शुरू होगा और फाइनल 18 जून को खेला जायेगा |
देश के अलग-अलग कोनो से आयी महिला खिलाडी अपना दम दिखाएंगी |
ऐसे मैं इस खेल महिलाओ का जोश देखना रोमांचक ओर मनोरंजक होगा !
इस बार ओलम्पिक मैं भी महिलाओ ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था | ओर अब आधी आबादी वॉलीबाल कप मैं भारत के छोटे छोटे कस्बो ओर गाँवो से आयी यह महिलाये अपना जोश ओर जज्बा मैदान मैं दिखाएंगी |
यह एक पहल हैं देश मैं महिलाओ के अंदर छुपी प्रतिभा को बहार लाने की |आधी आबादी यानि महिलाएं आगे बढेंगी तभी देश की पूरी आबादी की तरक्की होगी |

PLAYONINDIA

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCLT-20 युवा क्रिकटर्स के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म

IPL10-आज होगी मुंबई पुणे मैं फाइनल की जंग