in

दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी ने दिलाई अनिल कुंबले की याद, टूटे हुए जबड़े के साथ करने आया बल्लेबाजी

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज़ उन्मुक्त चंद ने टूटे जबड़े के बावजूद शतकीय पारी खेली जबकि कुलवंत खेजरोलिया और कप्तान प्रदीप सांगवान ने भी धारदार गेंदबाज़ी की जिससे दिल्ली ने विजय हज़ारे ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी मैच में उत्तर प्रदेश को 55 रन से हरा दिया. पूल-बी के अन्य मैचों में महाराष्ट्र ने बंगाल को सात विकेट से हराया जबकि हिमाचल प्रदेश ने त्रिपुरा को छह विकेट से शिकस्त दी.

चंद ने लगाया लगाया शतक 

दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उन्मुक्त (116) के शतक की बदौलत छह विकेट पर 307 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. उन्मुक्त ने 125 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए. उन्होंने साथी सलामी बल्लेबाज़ हितेन दलाल (55) के साथ पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.

भारत के पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त मैच की शुरुआत से पहले ही नेट पर चोटिल हो गए थे. उत्तर प्रदेश की ओर से कार्तिक त्यागी ने 50 जबकि अंकित राजपूत ने 61 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए.

गेंदबाज़ ने किया उत्तर प्रदेश चित्त 

इसके जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम उमंग शर्मा (102) के शतक और कप्तान अक्षदीप नाथ (54) के बीच चौथे विकेट की 101 रन की साझेदारी के बावजूद 45 .3 ओवर में 252 रन पर ढेर हो गई. दिल्ली की ओर से कुलवंत ने 34 रन देकर चार जबकि सांगवान ने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अश्विन ने दिया हैरान करने वाले बयान, धोनी को नही इस खिलाड़ी को मानते है धोनी से बेहतर कप्तान

वेबसाइट बंद होने के बाद अब बीसीसीआई ने उठाया एक आर बड़ा कदम, जल्द ही कर सकती है ये बड़ा बदलाव