in , , , ,

जानिए धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद कैसी होगी, कप्तान जडेजा की CSK की Playing 11

आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच में खेला जाएगा। आपको बता दें कि धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद सीएसके केकेआर के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने वाली है और वह नए कप्तान रविंद्र जडेजा की मौजूदगी में होने वाला है । हालांकि इस बीच कयास भी लगाए जा रहे हैं कि जडेजा अपनी टीम में कुछ फेरबदल कर सकते हैं।

ओपनिंग कर सकती है यह जोड़ी
पिछले सीजन सीएसके ने केकेआर को हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया था। उसमें सबसे बड़ा योगदान जी ऋतुराज का था। आपको बता दें कि इस बार सीएसके टीम में डुप्लेसिस की जगह धाकड़ बल्लेबाज आ गया है। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की एंट्री हो गई है। कॉनवे भी बहुत ही शानदार बल्लेबाज हैं जो ऋतुराज के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। तीसरे नंबर पर रोबिन उथप्पा भी आ सकते हैं आपको बता दें कि रॉबिन ने इस नंबर पर बैटिंग करते हुए पहले भी कई सारे रन कूटे हैं।

यह खिलाड़ी हो सकते हैं मिडल ऑर्डर
चौथे नंबर पर अंबाती रायडू कर सकते हैं। इस बल्लेबाज ने पहले भी चेन्नई के लिए कई मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की है पांचवें नंबर पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उतरना तय है। धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक है। छठे नंबर पर शिवम दुबे को जडेजा मौका दे सकते हैं।

जडेजा देंगे बेहतरीन प्रदर्शन

रविंद्र जडेजा कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी में माहिर है। जो चंद दिनों में मैच का पासा पलट सकते हैं उनके साथ ड्वेन ब्रावो को भी मौका मिलना तय है। ब्रावो की गिनती सीएसके के बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है। ब्रावो कहीं भी विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं।

केकेआर के खिलाफ पहले मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन।
रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, राजवर्धन हेंगरगेकर, ्डेवेन ब्रावो, क्रिस जार्डन, एडम मिल्ने.

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2022 ; लीग शुरू होने से पहले सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताई IPL 2022 का खिताब जीतने वाली टीम

IPL 2022: लीग शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स को लगा तगड़ा झटका, टीम का हिस्सा होने के बाद भी नहीं खेल पाएगा ये खिलाड़ी