IPL 2022: CSKvsGT: आज आईपीएल का 29वां चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को 3 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
चेन्नई की ओर से रॉबिन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन ऋतुराज आज फॉर्म में वापसी की। ऋतुराज ने आज 73 रनों की शानदार पारी खेली। मोईन अली भी 1 रन बनाकर आउट हो गए। अंबाती रायडु ने आज 46 रनों की एक बढ़िया पारी खेली और उसके बाद शिवम दूबे ने 19 और रविंद्र जडेजा ने 22 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 169 रन बना दिए।
गुजरात की खराब शुरुआत
गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने 16 रन पर 3 विकेट गवां दिए और 39वें रन पर चौथा विकेट भी गवां दिया था लेकिन डेविड मिलर ने 51 गेंदों में 94 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को मैच जिता दिया। उनके अलावा राशिद खान ने भी 21 गेंदों में 40 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में पूरी मदद की।
मिलर को मिला मैन ऑफ द मैच
चेन्नई की ओर से ड्वेन ब्रावो ने 3, महेश तीक्षणा ने 2, मुकेश और जडेजा ने 1-1 विकेट लिया। गुजरात की ओर से अलजारी जोसेफ ने 2, शमी और यश को 1-1 विकेट मिला। इस मैच में डेविड मिलर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का रिवॉर्ड दिया गया।

