in ,

IPL 2022: PBKSvsSRH: हैदराबाद ने जीता टॉस, पंजाब की पहले बल्लेबाजी, जानें पिच रिपोर्ट और Playing XI

SRHvsPBKS
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: PBKSvsSRH: आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि हैदराबाद की टीम ने पहले दो मैच हारने के बाद शानदार वापसी की है और लगातार 3 मैचों में जीत हासिल की है।

ऐसे में पंजाब को आज भी एक कड़ी टक्कर मिलने वाली है। उधर पंजाब की बात करें तो पंजाब ने भी इस टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन उन्होंने क्रिकेट काफी बढ़िया खेली और कई मैचों में जीत भी हासिल की है। लिहाजा, आज का यह मैच काफी शानदार होने वाला है।

शिखर धवन की कप्तानी

आपको बता दें कि आज के मैच में पंजाब की ओर से शिखर धवन कप्तानी कर रहे हैं क्योंकि मयंक अग्रवाल को एक छोटी सी चोट लग गई है लेकिन वो अगले मैच में खेलने के लिए फिट हो जाएंगे।

आपको बता दें शिखर धवन ने आखिरी बार कप्तानी 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए की थी और उसके बाद पंजाब के लिए हैदराबाद के खिलाफ कर रहे हैं। पंजाब की ओर से मयंक की जगह Prabhsimran Singh को मौका दिया गया है। उधर हैदराबद ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

पिच रिपोर्ट

आज की पिच ड्राई है और यूज़्ड भी है। फास्ट बॉलर्स के लिए पेस एक मजबूत पक्ष होगा। अब देखना होगा कि आज का मैच कैसा होता है और किसके पक्ष में जाता है।

Punjab Kings Playing XI

Shikhar Dhawan(c), Prabhsimran Singh, Jonny Bairstow, Liam Livingstone, Jitesh Sharma(w), Shahrukh Khan, Odean Smith, Kagiso Rabada, Rahul Chahar, Vaibhav Arora, Arshdeep Singh

Sunrisers Hyderabad Playing XI

Abhishek Sharma, Kane Williamson(c), Rahul Tripathi, Aiden Markram, Nicholas Pooran(w), Shashank Singh, Jagadeesha Suchith, Bhuvneshwar Kumar, Marco Jansen, Umran Malik, T Natarajan

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की तरफ से इन भारतीय खिलाड़ियों ने वनडे में लगाए सबसे तेज शतक

Umran Malik

IPL 2022: PBKSvsSRH: उमरान की स्पीड ने बनाया नया इतिहास पहली बार मैडन हुआ 20वां ओवर और गिरे 4 विकेट