आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च यानी कि कल से होने वाली है। इस बार आईपीएल बहुत ही ज्यादा रोमांच से भरपूर होने वाला है। क्योंकि आईपीएल 2022 में दर्शक तो होंगे ही होंगे। साथ में आठ टीमों की जगह 10 टीमें भी खेलते हुए दिखाई देंगी। आईपीएल शुरू होने से पहले ही भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने लीग से शुरू होने से पहले भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने आईपीएल 2022 का खिताब जीतने वाली टीम का नाम भी बता दिया है।

सुनील गावस्कर ने किया जीतने वाली टीम का ऐलान
आईपीएल 2022 का पहला मैच केकेआर और सीएसके के बीच होने वाला है। आपको बता दें कि इस बार आईपीएल में दो नई टीमें भी शामिल हो गई है जो कि गुजरात टाइटस और लखनऊ सुपर जॉइंट है। पुरानी 8 टीमों में से तीन ने अभी तक आईपीएल का खिताब एक बार भी नहीं जीता है। जिसमें से दिल्ली कैपिटल्स आरसीबी और पंजाब की टीम शामिल है। अब इस दौरान भारत के पूर्व बड़े बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एक भविष्यवाणी कर दी है उन्होंने कहा है कि दिल्ली आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर सकती है। कुछ मैचों में पंजाब भी चौंका देने वाला प्रदर्शन दे सकती है।
दिल्ली की टीम के पास मौजूद है युवा कप्तान
पिछले सीजन दिल्ली ने श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद अपना कप्तान ऋषभ को बना दिया था। हालाकिं ऋषभ बहुत ही शानदार बेटिंग करते हैं। गावस्कर ने एक चैनल से बात करते हुए भी बताया है कि पंत ने पिछले साल दिल्ली के कप्तान के तौर पर जो भी अनुभव हासिल किया है वह अब उनके काम आ सकता है। वहीं दूसरी तरफ पंत इन दिनों बहुत ही ज्यादा बेहतरीन फॉर्म में इन दिनों चल रहे हैं। पिछले कुछ सालों से वह टीम इंडिया के लिए मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर भी काम आए हैं। दिल्ली कैपिटल्स में जो खिलाड़ी चुने हैं उनसे टीम को मजबूती मिली है।


