in ,

आखिरी वन डे मैच में सचिन से भी आगे निकल सकते है कोहली, बना सकते है ये बड़ा रिकॉर्ड

भारत ने दक्षिण अफ्रीका में सीरीज का पांचवां वनडे जीतकर 25 साल पुराना सपना साकार कर लिया है। जो काम कोई भारतीय कप्तान पिछले 25 सालों में नहीं कर पाया उसे विराट कोहली ने इस बार कर दिखाया। उन्होंने यह बाइलेटरल सीरीज जीतकर भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में अपना नाम लिख दिया।

कोहली ने अबतक इस सीरीज में 2 शतक और एक अर्धशतक लगाया है। लेकिन पांचवें वनडे में विराट सिर्फ 36 रन ही बना सके थे और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये। लेकिन आपको बता दें कि विराट कोहली ने अपनी इस 36 रनों की छोटी पारी में भी एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया।

द. अफ्रीका दौरे पर 400 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने विराट

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के 5वें मैच में 400 रन पूरे कर लिये। अब तक वो इस सीरीज में कुल 429 रन बना चुके हैं इस दौरान उनका औसत 143 के लगभग है। इस सीरीज में वो पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर उनके खिलाफ एक ही सीरीज में 400 रन पूरे किए हों। इसके पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम था जिन्होंने साल 1999 में दक्षिण अफ्रीका में 285 रन बनाए थे।

सचिन से भी आगे जा सकते है 

अगर विराट कोहली शुक्रवार को छठें और आखिरी वनडे में 71 रन की पारी खेल देते हैं तो वो इस सीरीज में 500 रनों का आंकड़ां छू लेंगे। अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो वो भारत के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे जो किसी एक सीरीज या फिर आइसीसी के टूर्नामेंट में 500 रनों के आंकड़े को छू पाया है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर दो बार यह कारनामा कर चुके हैं। पहले साल 1995-96 वर्ल्डकप में जब सचिन ने 523 रन बनाए थे। और साल 2003 के वर्ल्डकप में जब उन्होंने 673 रन बनाए थे

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच से पहले भारत की मुश्किलें बढ़ी, जीत से महरूम हो सकती है टीम इंडिया

त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए श्री लंका पहुंची टीम