in

धवन का बदला कोहली ने लिया, मैदान पर कुछ इस तरह से कर रहे थे स्लेजिंग

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार को हुए पांचवें वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली, विपक्षी टीम के गेंदबाज तबरेज शम्‍सी के खिलाफ छींटाकशी (स्‍लेजिंग) करते नजर आए. गौरतलब है कि शम्‍सी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में विराट के सहयोगी रह चुके हैं. वैसे, इस स्‍लेजिंग की शुरुआत शम्‍सी की ओर से की गई. पोर्ट एलिजाबेथ में हुए इस वनडे के दौरान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने मैच में टॉस जीता और भारतीय टीम को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया.

कोहली ने कुछ इस तरह से जवाब 

photo credit: bcci

विराट कोहली की 36 रन की पारी के दौरान शम्‍सी उनके खिलाफ स्‍लेजिंग करते नजर आए. दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान जब शम्‍सी बल्‍लेबाजी के लिए उतरे तो जवाब देने से विराट कोहली भी नहीं चूके. शम्‍सी के क्रीज पर पहुंचते हुए विराट ने कहा, ‘चेस्‍ट पैड शामो (शम्‍सी), क्‍या तुमने चेस्‍ट पैड लगा रखा है.’ भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव जब शम्‍सी को गेंदबाजी कर रहे थे तब विराट का यह कमेंट स्‍टंप पर लगे माइक से सुना गया. कोहली की इस रणनीति ने बखूबी काम किया और अगली ही गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में शम्‍सी आउट हो गए.

विडियो देखने के लिए यहाँ पर क्लिक करें 

https://twitter.com/i/web/status/963634724626489344

वैसे इस मैच के दौरान शम्‍सी केवल विराट कोहली की स्‍लेजिंग का ही शिकार नहीं बने. रोहित शर्मा जब 96 के स्‍कोर पर बैटिंग कर रहे थे, तब शम्‍सी ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया था.सोशल मीडिया पर भी शम्‍सी की खिंचाई की गई.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अतुल वासन ने दिया हैरान करने वाला बयान, कप्तान कोहली को नही इस दिग्गज की वजह से मिली है कुलदीप और चहल को सफलता

जैक कैलिस ने किया बड़ा खुलासा, गंभीर की जगह उथप्पा को नही इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी