in ,

सचिन तेंदुलकर ने काटे Arjun के बाल, Sara की मदद से, देखिए वायरल वीडियो

वैसे तो क्रिकेट की दुनिया में भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पूरी दुनिया उनकी बैटिंग के लिए जानती है। लेकिन इन दिनों मास्टर ब्लास्टर अलग-अलग चीजों में अपना हाथ आजमा रहे हैं। अब अपने बाल काटने के 1 महीने बाद ही सचिन ने लॉक डाउन के दौरान अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बाल भी काटे है।

इन दिनों सचिन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो खुद सचिन ने पोस्ट किया है और यह 20 सेकंड का वीडियो है। जिसमें वह अपने 20 वर्षीय बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बाल काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बेटी सारा की मदद से सचिन ने किया बेटे का हेयर कट
सैलून सहायक के तौर पर इस काम में मदद के लिए सचिन अपनी बेटी सारा को भी धन्यवाद कहा है सचिन ने वीडियो शेयर करते हुए एक पिता के तौर पर आपको सब कुछ करने की जरूरत होती है। फिर चाहे वह अपने बच्चों के साथ खेलना हो या उनके साथ जिम जाना हो या फिर उनके बाल काटना हो। हालांकि हेयरकट आपको हैंडसम बना देगा अर्जुन तेंदुलकर। मेरी सैलून सहायक सारा तेंदुलकर को बहुत-बहुत शुक्रिया।

सचिन ने जब खुद काटे थे अपने बाल
हालांकि भारत सरकार ने कोरोनावायरस लॉक डाउन के चौथे चरण के दौरान कुछ प्रतिबंधों में ढील तो रही है। लेकिन सैलून अभी भी नहीं खुले हैं ऐसे में लोगों के पास हेयर कट के लिए अपने परिवार वालों पर भरोसा करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं है। पिछले महीने लॉक डाउन के दौरान सचिन ने अपने परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए बिना ही खुद का हेयर कट किया था।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट शुरु होते 2020 में इन रिकार्ड्स को तोड़कर अपने नाम कर लेंगे कोहली

भारतीय टीम का कोच बनना चाहते हैं युवराज, गंभीर ने दिया इस पर जवाब