in ,

क्रिकेट शुरु होते 2020 में इन रिकार्ड्स को तोड़कर अपने नाम कर लेंगे कोहली


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा वक्त में एक्रॉस द फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। कोहली ने पिछले एक दशक में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों फॉर्मेट में अपनी धाक को लगातार बनाए रखा है। टेस्ट हो या फिर T20 फॉर्मेट मगर यदि विराट के प्रदर्शन को देखें तो वह लगातार ही एक सा रहा है।

कोहली एकदिवसीय क्रिकेट के भारत के शानदार बल्लेबाज रहे है। कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में तमाम एकदिवसीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किये हैं । इतना ही नहीं कोहली जल्द ही कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम का सकते हैं। क्योंकि वह कई रिकॉर्ड के बेहद नजदीक पहुंच चुके। हालांकि पिछले 2 महीने से भारत ही नहीं विश्व क्रिकेट भी कोरोनावायरस के चलते ठप पड़ा हुआ है। मगर जैसे ही हमारी पर काबू पा लिया जाएगा वैसे ही क्रिकेट को दोबारा शुरू किया जाएगा तो आइए आपको बताते हैं ऐसे तीन एकदिवसीय रिकॉर्ड के बारे में जो कोहली आसानी से 2020 में तोड़ सकते हैं।

सबसे तेज 12000 रन
विराट कोहली को विश्व क्रिकेट में रन मशीन के नाम से भी जाना जाता है। कोहली ने साल 2008 में जब भारतीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से तमाम बड़े बड़े मुकाम हासिल किए थे। कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 8000 से 10000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया हुआ है। वैसे तो विराट ने अब तक 248 एकदिवसीय मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने 11000 रन अपने खाते में जमा किए हैं। ऐसे में वह जल्द ही 12000 का आंकड़ा भी पार कर लेंगे।

वैसे फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम यह रिकॉर्ड है। 12000 का आंकड़ा छूने के लिए सचिन ने 300 पारियों का इस्तेमाल किया था। वैसे तो विराट के पास सचिन को पीछे छोड़ने के लिए काफी सारी पारियां बची है। लेकिन कोहली 135 रन 2020 में बना लेते हैं तो वह बेहद जल्द ही 12000 के एकदिवसीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा एकदिवसीय शतक
वैसे तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सचिन तेंदुलकर का आता है। सचिन ने अपने करियर के दौरान खेले गए 463 एकदिवसीय मुकाबलों में कुल 49 शतक बनाए हैं। इनमें से 20 शतक घरेलू सरजमीं पर बनाए गए हैं। सचिन भी शतक के साथ नंबर वन पर काबिज है। विराट कोहली के बारे में बात की जाए तो उन्होंने अब तक घरेलू सरजमीं पर 19 शतक लगाए हैं। अब जैसे ही करोना पाने के बाद भारत में क्रिकेट का आगाज होगा और एकदिवसीय क्रिकेट खेला जाएगा तो विराट मात्र 2 शतक लगाने के साथ ही सचिन को पीछे छोड़कर नंबर वन पर आ जाएंगे।

एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में अपना लोहा मनवाया है। विराट 2020 में इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते है। उनमें से एक है एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक एकदिवसीय शतक का।

भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में 49 एकदिवसीय शतकों के साथ नंबर वन पर मौजूद है। सचिन ने यह कारनामा 463 एकदिवसीय मुकाबलों को खेलने के दौरान किया है। जबकि विराट ने अब तक कुल 248 एकदिवसीय मुकाबलों में 43 शतक अपने नाम कर लिए हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वह जल्द ही सचिन के इस रिकॉर्ड को भी कोहली तोड़कर अपने नाम कर लेंगे।

मनिका पालीवाल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईपीएल के ऐसे तीन मौके जब मैदान पर ही रो पड़ें ये दिग्गज खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर ने काटे Arjun के बाल, Sara की मदद से, देखिए वायरल वीडियो