क्रिकेट खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन यानी कि 16 मार्च का दिन बेहद खास है। जी हां 10 साल पहले मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर ने मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का 100वां शतक जड़ा था। एशिया कप में एक मुकाबले में सचिन ने 114 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि सचिन की ऐतिहासिक पारी के बावजूद भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। बांग्लादेश ने तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया था।

सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 और वनडे क्रिकेट में 39 शतक दर्ज हैं। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हुए हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का नंबर आता है। जिनके नाम पर 71 शतक दर्ज है। इस नंबर पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम काबिज है जिन्होंने अभी तक 70 शतक जड़ें हैं।
2019 तक ऐसा माना जा रहा था कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आसानी से सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। हालांकि विराट नवंबर 2019 के बाद से ही शतक के लिए तरस रहे हैं। विराट के नाम वनडे में 43 और टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक दर्ज है। उनकी उम्र को देखते हुए सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ पाना मुश्किल लग रहा हैं।


