सीएसके के खिलाफ मैच में पंजाब के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले वैभव अरोड़ा एक मैच के बाद अब स्टार बन चुके हैं। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने पहले ही मैच में 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए हैं। और अपनी प्रतिभा का लोहा सभी से बनवाया है। इस खिलाड़ी का आईपीएल तक पहुंचने का सफर बेहद कठिन रहा है । आपको बता दें कि आने वाले मैचों में अगर इनका प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो भारतीय टीम में जगह मिल सकती है हालांकि उनके लिए आईपीएल तक का सफर इतना आसान नहीं था साल 2017 में वह बाइक दुर्घटना से चोटिल हो गए थे और 1 साल तक क्रिकेट के मैदान से कोसों दूर थे इसके बाद उन्होंने शहर बदला। और जिसके साथ इनकी किस्मत ही बदल गई। आपको बता दें कि सीएसके के खिलाफ मैच में खिलाड़ी ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए हैं और उनकी 14 गेंदों पर चेन्नई के बल्लेबाज रन भी नहीं बना पाए। पंजाब ने पॉवरप्ले के अंदर चेन्नई के चार बल्लेबाजों को वापस लौटा दिया। जिसमें इस खिलाड़ी का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान था।
इतना ही नहीं वैभव के चार ओवरों की बदौलत ही पंजाब में सीएसके को 18 ओवर के अंदर ही पवेलियन वापस भेज दिया था। सीएसके की टीम ने यह मैच 54 रन से हारा। इस सीजन में सीएसके की लगातार तीसरी हार थी आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जब चेन्नई की टीम शुरुआती तीन मैच लगातार हारी हो।
आपको बता दें कि 24 साल के खिलाड़ी को पंजाब की टीम ने दो करोड़ की कीमत से अपनी टीम में शामिल किया है। उनका बेस प्राइस 20 लाख था। वैभव इससे पहले कोलकाता की टीम का हिस्सा थे और इस बार भी केकेआर इनको खरीदना चाहती थी लेकिन पंजाब ने पहले ही बाजी मार लिया और इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

वैभव पंजाब के लिए प्रैक्टिस मैच में भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे थे और गेंद को दोनों तरफ स्विंग भी करा रहे थे। उनकी शानदार गेंदबाजी को देखते हुए मयंक ने उन्हें तीसरे मैच में मौका दिया और उसके बाद वैभव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि 1997 में पंजाब के अंबाला में इस खिलाड़ी का जन्म हुआ था और साल 2011 में यह चंडीगढ़ आ गए थे उन्होंने 14 साल की उम्र से ही क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लिया और जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट में जमकर मेहनत की। वैभव पंजाब की अंडर-19 टीम के काम में भी शामिल हुए थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि उन्होंने इसके बाद भी अपनी हिम्मत नहीं हारी और लगातार खेल पर ही काम करते रहे जिसका फायदा उन्हें आज मिल रहा है।

सन 2017 में वैभव मोहाली क्रिकेट स्टेडियम जा रहे थे। तब बाइक दुर्घटना से उन्हें चोट लगी जिसकी वजह से वह 1 साल तक क्रिकेट नहीं खेल पाए चोट से उबरने के बाद या खिलाड़ी हिमाचल पहुंची और रवि वर्मा ने वैभव की हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में रजिस्टर करवाया। रण जी के 2019-2020 सत्र में इस खिलाड़ी ने हिमाचल के लिए पहला मैच खेला। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद इस खिलाड़ी ने 2020-2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपनी किया।
हालांकि इस दौरान उन्होंने कमाल का प्रदर्शन दिखाया। जिसके बाद इनको केकेआर और राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया। इसके बाद 2021 की नीलामी में केकेआर ने वैभव का वेस प्राइस20 लाख में खरीदा था। लेकिन इन्हें मैच में खेलने का मौका नहीं मिला इतना ही नहीं आपको बता दे इस खिलाड़ी ने अब तक 13 T20 मैच में 23 की औसत से 14 विकेट झटके हैं। उनका बेहतरीन प्रदर्शन 16 रन देकर तीन विकेट है। वहीं पांच लिस्ट ए मैच में वह आठ और नौ प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 30 विकेट चटका चुके हैं।


