वनडे क्रिकेट की अगर बात करें तो अब तक सबसे ज्यादा फेमस बल्लेबाजी जोड़ियों का कॉमिनेशन दाएं और बाएं हाथ का रहा है। जिससे गेंदबाज को अपनी बोलिंग लाइन को एडजस्ट करने में काफी ज्यादा दिक्कत होती है। वहीं कुछ बल्लेबाज भी ऐसी जोड़ियां ऐसी भी है। जिसमें दोनों बल्लेबाज एक ही तरह की बल्लेबाजी करते हैं। फिर भी गेंदबाज को परेशान करने में वह पूरी तरह से कामयाब रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको वनडे क्रिकेट की उम्र दो महान जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने गेंदबाजों को बहुत ज्यादा परेशान किया है।

तेंदुलकर और गांगुली
साल 1992 में पहली बार तेंदुलकर और गांगुली ने एक साथ बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इस जोड़ी ने कुल मिलाकर 176 पारियों में 47.55 की औसत से 8227 रन अपने नाम किए हैं। उनके बीच 26 शतक और 29 अर्धशतक की साझेदारी हुई है। आपको बता दें कि तेंदुलकर और गांगुली ने साल 2001 में केन्या के खिलाफ 249 रनों का रिकॉर्ड बनाया था। यह अभी भी वनडे क्रिकेट में भारतीय द्वारा की गई सबसे बेहतरीन साझेदारी रिकॉर्ड में एक है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा
विराट कोहली और रोहित शर्मा इस समय आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक और नंबर दो पर है। आपको बता दें कि उन्होंने एक साथ बल्लेबाजी करते हुए कई सारी पारियों में बेहतरीन शतकीय साझीदारी आती है। इतना ही नहीं उनके बीच सबसे बड़ी साझेदारी 246 रनों की है। जो उन्होंने पिछले साल गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाई थी।


