भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय दुनिया के सबसे अमीर बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। आपको बता दें कि यह खिलाड़ी लग्जरी लाइफ जीता है। आज के समय में रोहित के पास 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि 180 करोड रुपए की संपत्ति है।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा बीसीसीआई की ए प्लस ग्रेड के खिलाड़ी है। उन्हें हर टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपए दिए जाते हैं वह ओडीआई के लिए 6 से 10लाख रुपए और प्रत्येक T20 मैच के लिए तीन से 5 लाख रूपए दिए जाते हैं जब भी वह शतक बनाते हैं तो बीसीसीआई उन्हें बोनस भी देता है हालांकि उनकी 1 महीने की सैलेरी करीबन डेढ़ करोड़ रुपए के आसपास है।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हैं। और मुंबई की कप्तानी के लिए उन्हें 16 करोड़ में रिटेन किया गया था।
ऐड वर्ल्ड में रोहित का एक बड़ा नाम है। वह इस समय 12 कंपनियों के ऐड में दिखाई देते हैं। जिसमें से वो जिओ वीडियोकॉन d2h मैगी जैसे कई सारे बड़े बड़े ब्रांड के ब्रांड लिस्ट में शामिल हैं। रोहित शर्मा के पास मुंबई में फ्लैट भी है जो उन्होंने साल 2015 में खरीदा था। इस घर की कीमत करीब30 करोड़ बताई जाती है रोहित के पास लग्जरी गाड़ियों का भी एक बेहतरीन कलेक्शन है। आपको बता दें कि उनके पास बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी कई सारी गाड़ियां हैं इतना ही नहीं रोहित के पास लंबोर्गिनी ब्लू एलियोस कार है। जिस गाड़ी की कीमत करीब 4 करोड़ हैं।


