in ,

पिछली हार का बदला पंजाब से घर में घुसकर लेना चाहेगा राजस्थान


मोहाली में मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल-2019 का एक महत्वपूर्ण मुकाबला होने वाला है। पंजाब जो कि पिछले दो मैचों में लगातार हार चुका है, उसकी कोशिश होगी कि अपने घरेलू मैदान में वह राजस्थान को मात देकर अपनी इस हार का सिलसिला तोड़े।

पंजाब इस वक्त अंक तालिका में आठ मैच खेल कर आठ अंक पाकर पांचवें स्थान पर बना हुआ है। जबकि राजस्थान की टीम इस वक्त अंक तालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है। राजस्थान ने अब तक सात मैच खेले हैं। उसके चार अंक हैं। यदि राजस्थान की टीम मोहाली में पंजाब को हराने में सफल होती है तो वह छठे नंबर पर पहुंच जाएगी। 

राजस्थान इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा, क्योंकि इसके पिछले मुकाबले में पंजाब ने उसे 14 रनों से हरा दिया था। इस मैच को राजस्थान जीत ही लेता, क्योंकि जोस बटलर जो शानदार फार्म में बैटिंग कर रहे थे, अचानक पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें मांकडिंग रन आउट कर दिया था। इससे वे बेहद नाराज भी हुए थे। क्रिकेट जगत ने भी इसकी निंदा की थी।

हालांकि, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब जो क्रिकेट के नियम बनाती है, उसने रविचंद्रन अश्विन के रन आउट को बिल्कुल सही करार दिया था।। पलड़ा तो मोहाली में पंजाब का ही भारी है, क्योंकि यहां इन दोनों टीमों के बीच छः मुकाबले हुए हैं, जिनमें से चार में जीत पंजाब को नसीब हुई है। आईपीएल के कुल मैचों में भी पंजाब ही आगे हैं। दोनों के बीच हुए 18 मुकाबले में 10 में विजय पंजाब को मिली है।

देखा जाए तो आत्मविश्वास राजस्थान का बढ़ा हुआ होगा, क्योंकि अपने पिछले दो मैच हारने के बाद अंतिम मुकाबले में उसने मुम्बई को मात दी थी। पंजाब के लिए राहत की बात है कि केएल राहुल का बल्ला गरजने लगा है। क्रिस गेल भी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अश्विन और मुरुगन काफी हद तक रनों पर अंकुश लगा पाने में कामयाब रहे हैं।

जोस बटलर से राजस्थान को बड़ी उम्मीदें होंगी। कप्तान अजिंक्य रहाणे भी तेजी से रन बना ले रहे हैं। साथ ही संजू सैमसन भी लय में दिख रहे हैं। राजस्थान को अपनी गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक जीत के बाद बेंगलुरु को मिली सातवीं हार, मुंबई 5 विकेट से जीती

कोहली की कप्तानी को लेकर पढ़ें क्या कहा कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच ने