in ,

TATA IPL 2022: MI vs RR: बटलर और हेटमायर की आंधी में उड़ी मुंबई, क्या अब वो राजस्थान को हरा पाएगी?

IPL 2022 MI vs RR
Image Credit: BCCI/ipl

TATA IPL 2022: MI vs RR: आज आईपीएल का नौवां मैच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के DY Patil Stadium में दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुआ है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीता और फिल्डिंग करने का फैसला किया लेकिन उनका फैसला कुछ ज्यादा असरदार साबित नहीं हुआ। राजस्थान के ओपनर यसस्वी जासवाल जल्दी आउट जरूर हुए लेकिन उसके बाद जॉस बटलर ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई शुरू कर दी।

जॉस ने उड़ाई मुंबई की नींद

जॉस ने पॉवरप्ले के दौरान ही मुंबई के युवा बॉलर बिशल थंपी के एक ओवर में 26 रन बनाए और उसके बाद पिछे मुड़ कर नहीं देखा। 11वें ओवर में ही टीम का स्कोर 100 के पार हो गया। हालांकि तीन नंबर पर बैटिंग करने आए देवदत्त पैडिकल का विकेट जल्दी गिर गया लेकिन फिर संजू सैमसन ने जॉस बटलर का पूरा साथ दिया। जॉस बटलर ने 68 गेंदों में 100 रन की पारी खेली तो वहीं संजू ने 21 बॉल में 30 रन बनाए। लास्ट में शिमरन हेटमायर ने भी तूफानी पारी खेली और सिर्फ 14 बॉल में ही 35 रन बना डाले। इस तरह से राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 193 रन बनाए हैं।

Image Credit: BCCI/IPL

मुंबई की ओर से बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। उनके अलावा Tymal Mills ने भी एक विकेट लिया। हालांकि अंतिम में मुंबई के गेंदबाजों ने रनों पर कुछ ब्रेक लगाया और बुमराह ने एक ही ओवर में जॉस और हेटमायर को आउट करके राजस्थान के टोटल स्कोर को 200 से कम में ही रोक दिया।

Mumbai Indians कैसी करेगी चेस?

मुंबई की टीम आज काफी परेशानी में नजर आ रही है क्योंकि उनके गेंदबाजों ने काफी रन खाए हैं लेकिन बल्लेबाजी में भी आज फिर सूर्य कुमार यादव नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में ओपनर ईशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर काफी जिम्मेदारी होगी। वहीं मिडिल ऑर्डर का पूरा जिम्मा किरन पोलार्ड के कंधों पर होगा। इनके अलावा लोअर ऑर्डर में ऐसा कोई खिलाड़ी नजर नहीं आता, जिसपर पूरा भरोसा किया जा सके। इसमें कोई शक नहीं है कि मुंबई की टीम अपने पुराने खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या को बहुत मिस कर रही है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TATA IPL 2022 MI vs RR 2022

TATA IPL 2022: MI vs RR: मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान करेगा पहले बल्लेबाजी, जानें आज की पिच रिपोर्ट और Playing XI

GT-vs-DC-Dream11-Prediction-10th-Match-IPL-2022

IPL 2022: DC vs GT: Dream 11 के लिए क्या होगी बेस्ट Playing XI, ये 3 टीम आपको जिता सकती है लाखों रुपये