TATA IPL 2022: GT vs DC: आज रात को इस सीजन का 10वां मैच गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों ने इस सीजन की शुरुआत जीत से की है। दिल्ली ने पांच बार की चैंपियन मुंबई को पहले मैच में हराया और वहीं नई टीम गुजरात टाइटन्स ने अपने पहले मैच में दूसरी नई टीम लखनऊ सुपर जैंट्स को हार का स्वाद चखाया था।
आज के मैच में भी उम्मीद की जा रही है कि दोनों टीम अपने-अपने विनिंग कॉम्बिनेशन्स के साथ ही मैदान पर उतरेगी। ऐसे में हमने अपने इस आर्टिकल में दोनों टीम के खिलाड़ियों में से 3 बेस्ट प्लेयिंग इलेवन बनाई है, जिसे आप फैंटसी लीग में यूज कर सकते हैं।
GT vs DC: पहली बेस्ट फैंटसी टीम
अगर आप Dream 11, My11Circle, Gamezy, Paytm First Games, MyTeams11, MPL जैसी किसी भी फैंटसी लीग में टीम बनाते हैं तो हमारी राय आपके काम आ सकती है। हम यहां तीन टीम बना रहे हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स दोनों के खिलाड़ी शामिल हैं। आप इन्हें अपने फैंटसी टीम में रखकर अच्छे-खासे पैसे कमा सकते हैं।
आपको बता दें कि हमने ये टीम टॉस से पहले बनाई है। ऐसे में हो सकता है कि इन खिलाड़ियों में से कोई खिलाड़ी आज मैच ना खेलें तो आप उस हिसाब से शाम 7 बजे यानी टॉस के बाद फाइनल प्लेयिंग इलेवन के अनुसार अपनी फैंटसी टीम को जरूर बदल लें।
पहली टीम
- Rishab Pant
- Tim Seifert
- Prithivi Shaw
- Rovman Powell
- Shubman Gill
- Lalit Yadav – Captain
- Rahul Tewatia – Vice-Captain
- Axar Patel
- Mohammed Shami
- Kuldeep Yadav
- Rashid Khan
इस टीम में हमने ललित यादव को कप्तान बनाया है, जो दिल्ली के लिए खेलते हैं और एक ऑलराउंडर हैं। पिछले मैच में इन्होंने गेंदबाजी भी की थी और बल्लेबाजी में भी टीम की लड़खड़ाई पारी को संभालकर दिल्ली को जीत दिलाई थी। ऐसे में अगर इनका बल्ला चला और गेंद से 2 विकेट ले लिये तो फिर आपके बल्ले-बल्ले हो सकते।
इनके अलावा राहुल तेवतिया को कौन भूल सकता है। पिछले मैच में एक बार अपनी धमाकेदार पारी से उन्होंने गुजरात को जीत दिलाई थी। हालांकि पिछले मैच में हार्दिक पांड्या ने उन्हें गेंदबाजी नहीं दी लेकिन वो अक्सर गेंदबाजी करते हैं और आज भी कर सकते हैं। ऐसे में इन्हें आप उप-कप्तान बना सकते हैं।
दूसरी टीम
- Matthew Wade
- Tim Seifert
- Prithivi Shaw
- Rovman Powell
- Shubman Gill
- Axar Patel
- Hardik Pandya
- Mohammed Shami – Captain
- Kuldeep Yadav – Vice-Captain
- Shardul Thakur
- Rashid Khan
अगर आप एक से ज्यादा टीम बना रहे हैं तो अपनी दूसरी टीम में गेंदबाजों को कप्तान जरूर बनाए। अगर गेंदबाजों का दिन चल गया तो आपको वो हरेक विकेट के लिए बहुत सारे प्वाउंट्स दे सकते हैं। ऐसे में हमने इन दोनों टीम की पहली जीत में हीरो बने मोहमम्द शमी को कप्तान और कुलदीप यादव को उप-कप्तान बनाया है।
तीसरी टीम
- Rishabh Pant – Vice Captain
- Rovman Powell
- Shubman Gill
- David Miller
- Hardik Pandya – Captain
- Axar Patel
- Rahul Tewatia
- Lalit Yadav
- Rashid Khan
- Mohammed Shami
- Kuldeep Yadav
इस अंतिम टीम में हमने हार्दिक पांड्या को कप्तानी दी है क्योंकि लास्ट मैच में उनका बल्ला काफी बढ़िया चल रहा था और वो नंबर 4 पर ही बल्लेबाजी करने आए थे। वहीं हार्दिक ने 4 ओवर बॉलिंग भी की थी। ऐसे में अगर उनका दिन अच्छा रहा तो वो दोनों तरीके से आपको काफी प्वाउंट्स दे सकते हैं। वहीं ऋभव पंत पहले मैच में जल्दी आउट हुए थे लेकिन वो पिछले कई महीनों से फॉर्म में हैं और विकेटकीपिंग भी काफी बढ़िया कर रहे हैं। ऐसे में वो भी दो तरीकों से आपको प्वाउंट्स दे सकते हैं। इस वजह से हमने इन दोनों को कप्तान और उप-कप्तान बनाया है।


