in ,

IPL 2022: DCvsKKR: दिल्ली के दल के आगे फीका पड़ा रसल का दम, इस खिलाड़ी की वजह से कोलकाता को मिली बड़ी हार

DCvsKKR
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: DCvsKKR: आज आईपीएल का 19वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला आज बिल्कुल भी उनके पक्ष में नहीं गया।

दिल्ली की दमदार शुरुआत

दिल्ली ने काफी धमाकेदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने एक साथ मिलकर दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई। पृथ्वी ने 29 गेंदों में 51, वॉर्नर ने 45 गेंदों में 61, पंत ने 14 गेंदों में 27, ललित यादव ने 1, रोवमन पॉवल ने 8 और अंत में अक्षर ने 14 गेंदों में 22 रन और फिर शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ 11 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेली। इस तरह से दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना दिये।

केकेआर की खराब शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अजिंक्य रहाणे ने 8, वेकेंटेश अय्यर ने 18, श्रेयस अय्यर ने 54, नीतिश राणा ने 30, आंद्रे रसल ने 24, सैम बिलिंग्स ने 15, पैट कमिंग्स और सुनिल नारायण ने 4-4 रन, उमेश यादव ने 0 रन, राशिक सलाम ने 7 और वरुण चक्रवर्ती ने 1 रन बनाए। इस तरह से कोलकाता की पूरी टीम 171 रन पर ऑल राउट हो गई।

दिल्ली की बड़ी जीत

इस तरह से दिल्ली को आज 44 रन से एक बड़ी जीत मिल गई। गेंदबाजी की बात करें तो दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने 2, खलील अहमद ने 3 और ललित यादव ने 1 विकेट लिया। है।

कुलदीप को मिला मैन ऑफ द मैच

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने उमेश, वरुण और रसल को 1-1 विकेट मिला और सुनिल नारायण को 2 विकेट हासिल हुए। आज के मैच में कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया। कुलदीप ने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट लिए।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RRvsLSG match

IPL 2022: RRvsLSG: बेहद रोमाचंक मुकाबले में राजस्थान को मिली जीत, धमाकेदार पारी के बाद भी लखनऊ को हार से नहीं बचा पाया यह खिलाड़ी

dREAM 11

एक नजर: आईपीएल के इन रिकार्ड्स को आजतक नहीं तोड़ पाया कोई भी खिलाड़ी