in ,

IPL 2022: KKRvsMI: पहले मैच में इस खिलाड़ी ने सिर्फ 1 ओवर में 35 रन बनाकर मुंबई के मुंह से छीन ली जीत

IPL 2022 KKRvsMI kolkata knight riders beat mumbai Indians by 5 wicket with the help of fastest fifty of IPL by pat cummins
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: KKRvsMI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 16 ओवर में 162 रन बनाकर मुंबई को 24 बॉल पहले ही 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाउंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस लगातार तीसरी हार के साथ प्वाउंट्स टेबल पर अब 9वें स्थान पर पहुंच गई है।

पैट कमिंस की आंधी

आज का मैच पूरी तरह से अपना पहला मैच खेलने वाले पैट कमिंस के नाम रहा है। आंद्रे रसल के आउट होने के बाद पैट कमिंस ने एक ऐसी पारी खेली की मैच 16वें ओवर में ही खत्म हो गई। उन्होंने 16वें ओवर में 35 रन बनाकर मुंबई को जीत की सोच रखने का भी मौका नहीं दिया।

कमिंस को मिला मैन ऑफ द मैच

Image Credit: iplt20.com

केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर अंजिक्य रहाणे ने 11 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए। श्रेयष अय्यर ने 6 गेंदों में 10 रन, सैम बिलिंग्स ने 12 गेंदों में 17 रन, नितिश राणा 7 गेंदों में 8 रन, आंद्रे रसल 5 गेंदों ने 11 रन पर आउट हो गए। उसके बाद मैदान पर आए पैट कमिंस। ओपनर वैंटेस अय्यर 41 गेंदों में नाबाद 50 रन पर खेल रहे थे और उसके बाद उन्हें कुछ करने का मौका ही नहीं मिला क्योंकि पैट कमिंस ने सिर्फ 15 गेंदों में 56 रन बनाकर मैच को पूरी तरह से एक तरफा कर दिया और मैच केकेआर की झोली में डाल दिया। इस वजह से पैट कमिंस को मैन ऑफ द मैच को रिवॉर्ड दिया गया।

सबसे तेज अर्धशतक की बराबरी

पैट कमिंस ने सिर्फ 14 गेंदों में 50 रन बनाकर आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक मारने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। केएल राहुल ने भी 14 गेंदों में 50 रन की पारी खेली है, जो अब तक का सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक है। पैट कमिंस ने आज उसी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। आपको बता दें कि इससे पहले गेंदबाजी में भी उन्होंने 4 ओवर में 2 विकेट लिए थे।

मुंबई की खराब शुरुआत

रोहित 12 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनके ईशान किशन भी काफी स्ट्रगल करते हुए नजर आए। उन्होंने भी 21 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बनाए। मुंबई की ओर से तीसरे नंबर पर आज साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ड्वेल्ड ब्रेविस ने बल्लेबाजी की। उन्हें एबी डीविलियर्स का छोटा रूप माना जा रहा है और आज उन्होंने उसकी कुछ झल्कियां भी दिखाई। उन्होंने 19 गेंदों में 29 रन की पारी खेली और वरूण चक्रवर्ती की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। उनके बाद इस सीजन का पहला मैच खेलने वाले सूर्य कुमार यादव मैदान में आए।

सूर्या, तिलक और फिर पोलार्ड

उन्होंने युवा तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला और अंत तक 36 गेंदों में 52 रन की पारी खेलकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने आज लगातार दूसरी बार मुंबई के लिए एक शानदार पारी खेली है। आज की पारी में तिलक ने 27 गेंदों में नाबाद 38 रन की पारी खेली। छठे नंबर पोलार्ड बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया। पोलार्ड ने उसके बाद आखिरी दो गेंदों पर भी 2 छक्का लगाकर सिर्फ 5 गेंदों में नाबाद 22 रनों की पारी खेल दी।इस तरह से मुंबई ने 20 ओवर में 161 रन बना दिए।

केकेआर की गेंदबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से उमेश यादव ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया। रसिक सलाम आज अपना डेब्यू कर रहे रहे थे और उन्होंने 3 ओवर में 18 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। सुनिल नारायण ने 4 ओवर में 26 रन खर्च किए। वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 32, रसल ने 1 ओवर में 9 और पैट कमिंस ने 4 ओवर में 2 विकेट लेकर 49 रन दिए। कमिंस के आखिरी ओवर में पोलार्ड ने आकर 3 छक्के लगा दिए, जिसकी वजह से उनकी इकोनमी बिल्कुल खराब हो गई।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

KKRvsMI First inn

IPL 2022: KKRvsMI: खराब शुरुआत के बाद भी मुंबई ने दिया एक मुश्किल लक्ष्य, इस धाकड़ बल्लेबाज ने आखिरी ओवर में लगाए 3 छक्के

ipl 2022 Pat cummins hits fastest fifty of Ipl with the help of 6 sixes and 35 run in one over even andre russlle shocked watch the twitter reactions

IPL 2022: 6 छक्के लगाकर जब एक ही ओवर में जीता मैच, तो आंद्रे रसल के भी उड़ गए होस, देखें Twitter Reactions