IPL 2022: KKRvsMI: आज आईपीएल का 14वां मैच मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जा रहा है। यह मैच पूणे के मैदान पर शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसमें कोई शक नहीं है कि यह मैच काफी शानदार होने वाला है।
KKR ने जीता टॉस, फ्लिडिंग का किया फैसला
इस मैच में ओस का असर भी कम होने की उम्मीद है क्योंकि पूणे का मैदान खुला है और वहां ओस बाकी मैदानों की तुलना में कम पड़ती है। इस मैदान पर दो मैच खेले गए हैं और दोनों में बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है। ऐसे में आज टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी भी कर सकती है। दीप दास गुप्ता ने पिच रिपोर्ट की है, जिसके मुताबिक यह एक फ्रेश पिच है और इसमें थोड़ी घास भी छोड़ी गई है। ऐसे में इसमें पेस और बाउंस ज्यादा होने की उम्मीद है।
इन दोनों टीमों की तुलना करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा काफी भारी रहा है। केकेआर ने अभी तक सिर्फ 7 मैचों में जीत हासिल की है लेकिन मुंबई ने 22 मुकाबलों में केकेआर को हराया है। ऐसे में आंकड़ों के हिसाब से तो मुंबई की टीम काफी आगे हैं लेकिन इस साल की परिस्थितियां काफी अलग है। इस साल केकेआर ने अभी तक काफी बढ़िया खेल दिखाते हुए 3 में से 2 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं मुंबई ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
कोलकाता की प्लेइंग इलेवन, कमिंस की वापसी
Ajinkya Rahane, Venkatesh Iyer, Shreyas Iyer(c), Sam Billings(w), Nitish Rana, Andre Russell, Sunil Narine, Pat Cummins, Umesh Yadav, Rasikh Salam, Varun Chakaravarthy
मुंबई की प्लेइंग इलेवन, सूर्या की हुई वापसी
Ishan Kishan(w), Rohit Sharma(c), Suryakumar Yadav, Tilak Varma, Kieron Pollard, Daniel Sams, Dewald Brevis, Murugan Ashwin, Jasprit Bumrah, Tymal Mills, Basil Thampi


