in ,

IPL 2022: MIvsPBKS: शाहरुख की मदद से प्रीति की पंजाब ने मुंबई को दिया 199 रनों का लक्ष्य

MIvsPBKS IPL 2022
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: MIvsPBKS: आज आईपीएल का 2022 का 23वां मैच पुणे के मैदान पर मुंबई इंडियन्स और पंबाज किंग्स के बीच में खेला जाएगा। मुंबई अपने शुरुआती चारों मैच हार चुकी है और प्वांट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर है।

आज के मैच में मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीता है और पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। पंजाब की शुरुआत शानदार हुई। पंजाब की ओर से कप्तान मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने काफी शानदार पारियां खेली। मयंक अग्रवाल ने 32 गेंदों में 52 रन की पारी खेली वहीं शिखर धवन ने भी 50 गेंदों ने 70 रनों की शानदार पारी खेली।

पंजाब ने किया शानदार बल्लेबाजी

हालांकि बीच में मुंबई के गेंदबाजों ने वापसी की और जस्प्रीत बुमराह ने पंजाब के खतरनाक बल्लेबाज लियम लिविंग्सटम को सिर्फ 2 रन पर बोल्ड कर दिया। जॉनी बेयरस्ट्रो भी सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उसके बाद युवा जितेश शर्मा ने 15 गेंदों में 30 रन और शाहरुख खान ने 6 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली। जिसकी मदद से पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए।

अब अगर मुंबई को इस टूर्नामेंट में वापसी करनी है तो उन्हें 20 ओवर में 199 रन बनाने होंगे लेकिन उनकी बैटिंग लाइन-अप में आज भी एक समस्या है। मुंबई के पास आज एक बल्लेबाज कम है। अब देखना होगा कि क्या मुंबई की टीम आज कम बल्लेबाजों के साथ इस रन को चेज कर पाती है या नहीं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MivsPBKS toss

IPL 2022: MIvsPBKS: मुंबई ने जीता टॉस चुनी गेंदबाजी, क्या आज मिलेगी जीत? जानें पिच रिपोर्ट और Playing XI

Mumbai

IPL 2022: MIvsPBKS: 5 बार की चैंपियन मुंबई को मिली पांचवी हार, पंजाब ने दी 12 रनों से मात