in ,

IPL 2022: MIvsPBKS: 5 बार की चैंपियन मुंबई को मिली पांचवी हार, पंजाब ने दी 12 रनों से मात

Mumbai
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: MIvsPBKS: आज आईपीएल का 2022 का 23वां मैच पुणे के मैदान पर मुंबई इंडियन्स और पंबाज किंग्स के बीच में खेला गया। आज के मैच में भी एक बार फिर मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम आईपीएल 2022 में लगातार 5 मैच हार चुकी है।

आज के मैच में मुंबई ने टॉस तो जीता लेकिन मैच फिर भी नहीं जीत पाए। पंजाब किंग्स ने मुंबई को 12 रनों के हरा कर प्वाउंट्स टेबल पर नंबर 10 पर ही रहने को मजबूर कर दिया। वहीं पंजाब अपनी तीसरी जीत के साथ प्वाउंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर चली गई है।

पंजाब ने की बढ़िया शुरुआत

आज के मैच में मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीता है और पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। पंजाब की शुरुआत शानदार हुई। पंजाब की ओर से कप्तान मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने काफी शानदार पारियां खेली। मयंक अग्रवाल ने 32 गेंदों में 52 रन की पारी खेली वहीं शिखर धवन ने भी 50 गेंदों ने 70 रनों की शानदार पारी खेली।

हालांकि बीच में मुंबई के गेंदबाजों ने वापसी की और जस्प्रीत बुमराह ने पंजाब के खतरनाक बल्लेबाज लियम लिविंग्सटम को सिर्फ 2 रन पर बोल्ड कर दिया। जॉनी बेयरस्ट्रो भी सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उसके बाद युवा जितेश शर्मा ने 15 गेंदों में 30 रन और शाहरुख खान ने 6 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली। जिसकी मदद से पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए।

मुंबई के ओपनर फिर हुए फेल

मुंबई की शुरुआत एक बार फिर खराब हुई और ईशान किशन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 17 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। डिवॉल्ड ब्रेविस ने आज एक बार फिर एबी डीविलियर्स की याद दिलाई। उन्होंने 25 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए। तिलक वर्मा ने भी 20 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। ये दोनों जब तक बल्लेबाजी कर रहे थे, तब तक मुंबई की टीम मैच में आगे चल रही थी।

सूर्य कुमार यादव ने भी आज एक बार फिर अच्छी पारी खेली और 30 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। पोलार्ड 11 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद जयदेव ने 12 रन की पारी खेली और बाकी के तीन बल्लेबाज 0 के स्कोर पर ही रह गए। इस तरह से मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 186 रन ही बना पाई और पंजाब ने यह मैच 12 रनों से जीत लिया।

मयंक अग्रवाल को मिला मैन ऑफ द मैच

पंजाब की ओर से ओडियन स्मिथ ने 4, कगिसो रबाडा ने 2 और वैभव अरोड़ा ने 1 विकेट लिया। उधर मुंबई की ओर से बसिल थंपी ने 2 और जयदेव उनादकट, जस्प्रीत बुमराह और मुर्गन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया। आज के मैच में मयंक अग्रवाल ने 52 रन की पारी खेली, दो कैच लिए और एक रन आउट भी किया। इस वजह से उन्होंने आज मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MIvsPBKS IPL 2022

IPL 2022: MIvsPBKS: शाहरुख की मदद से प्रीति की पंजाब ने मुंबई को दिया 199 रनों का लक्ष्य

Mi mumbai

IPL 2022: लगातार पांचवीं हार के बाद जमकर ट्रोल हुई मुंबई की पलटन, देखें Twitter Reactions