IPL 2022: LSGvsDC: आज आईपीएल का 15वां मैच लखनऊ सुपरजैंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला गया। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडिय में खेला जा रहा था। इस मैच में लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया।
लखनऊ की ओर से क्विंटन डीकॉक ने 52 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। उनके साथ लोकेश राहुल ने भी 25 गेंदों में 24 रन की पारी खेली। उनके बाद अंत में कृणाल पांड्या और दीपक हुड्डा ने मिलकर लखनऊ को जीत के करीब पहुंचाया लेकिन आखिरी ओवर में जब लखनऊ को 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन जीत के लिए चाहिए थे तब शॉर्दुल ठाकुर ने 20वें ओवर की पहली गेंद में दीपक हुड्डा को पवेलियन भेजकर मैच में एक ट्विस्ट ला दिया। लेकिन उसके बाद युवा बल्लेबाद आयुष बदोनी मैदान पर आए और एक चौका और छक्का लगाकर लखनऊ को मैच में जीत दिला दी।
मैन ऑफ द मैच

आज के मैच में क्विंटन डीकॉक ने 80 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से लखनऊ के लिए यह मैच काफी आसान हो गया और इसलिए उन्हें आज के मैच में मैन ऑफ द मैच दिया गया।
इस मैच में दिल्ली की ओर से एकमात्र सफल गेंदबाज कुलदीप यादव थे। उन्होंने 3.4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा ललित यादव ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं शार्दुल को भी सिर्फ एक विकेट ही मिला।
दिल्ली की पारी
दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने 34 गेंदों में 61 रन की पारी, ऋषभ ने 36 गेंदों में 39 रन, और सरफराज में 28 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। इस तरह से दिल्ली ने 20 ओवर में सिर्फ 149 रन ही बनाए, जिसे लखनऊ ने आखिरी ओवर में जीत लिया।
दिल्ली की पारी के दौरान लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा कृष्ण्णपा गौथम ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके अलावा लखनऊ के किसी भी गेंदबाजों ने एक भी विकेट नहीं लिया लेकिन उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी की और आखिरी के तीन ओवर में सिर्फ 19 रन ही दिए।


