IPL 2022: LSGvsDC: आज आईपीएल का 15वां मैच लखनऊ सुपरजैंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडिय में खेला जाएगा।
इस मैदान पर लखनऊ ने अपना पिछला मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए जीता था। उस मैच में लखनऊ ने 169 रन डिफेंड किए थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि आज के मैच में ओस कोई बड़ी भूमिका नहीं निभाएगा। पिच रिपोर्ट के अनुसार आज 170 रन का स्कोर एक औसतन स्कोर होगा।
लखनऊ ने जीता टॉस
आज के मैच में लखनऊ ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ ने कप्तान ने कहा कि, इसका कोई खास कारण नहीं है लेकिन यह पिच काफी फ्रेस है और हम यहां पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने बताया कि वो भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। दिल्ली की टीम में आज तीन बदलाव किए गए हैं। इनमें डेविड वॉर्नर, सरफराज खान और Anrich Nortje शामिल हैं। वहीं लखनऊ की टीम में मनीष पांडे की जगह कृष्ण्णपा गौथम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
Lucknow Super Gaints Playing XI
- KL Rahul(c)
- Quinton de Kock(w)
- Evin Lewis
- Deepak Hooda
- Ayush Badoni
- Krunal Pandya
- Jason Holder
- Krishnappa Gowtham
- Andrew Tye
- Ravi Bishnoi
- Avesh Khan
Delhi Capitals Playing XI
- Prithvi Shaw
- David Warner
- Rishabh Pant(w/c)
- Rovman Powell
- Sarfaraz Khan
- Lalit Yadav
- Axar Patel
- Shardul Thakur
- Kuldeep Yadav
- Mustafizur Rahman
- Anrich Nortje


