आईपीएल को क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग माना जाता है। आपको बता दें कि इसलिए हर साल दुनिया के कई सारे बेहतरीन खिलाड़ी मैदान पर अपने खेल का प्रदर्शन दिखाते हैं। और इसी के साथ अपना सपना भी पूरा करते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल के कुछ ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं। जिन्हें तोड़ना सभी खिलाड़ियों के लिए नामुमकिन है।
आईपीएल में लगा सबसे तेज शतक
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल अपने नाम कर चुके हैं। आपको बता दे क्रिस गेल ने साल 2013 के दौरान आरसीबी के खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ यह शानदार कारनामा किया था। आपको बता दें कि मैच के दौरान गेल ने 30 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था गेल ने 66 गेंदों पर 175 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए।
बेहतरीन बोलिंग
2 साल पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अल्जारी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन धमाल मचाया था। उन्होंने 3 पॉइंट 4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। आपको बता दें कि खिलाड़ी ने अपने नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड।
वैसे तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने हर फॉर्मेट में बेहतरीन रन बनाए हैं और ज्यादा रन बनाए हैं आईपीएल में भी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें हैं साल 2016 में आईपीएल में उनके लिए सबसे ज्यादा शानदार रहा 16 मैचों के दौरान इस खिलाड़ी ने 973 रन अपने नाम किए जो एक सीजन में किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा है। इस साल कोहली ने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे। उनका औसत 81 का है और स्ट्राइक रेट की 152 का था।
आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लाने का रिकॉर्ड
वैसे तो आईपीएल में हर गेंदबाज के लिए हैट्रिक लेना एक बहुत बड़ा सपना होता है। आपको बता दें लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट लेना काफी ज्यादा मुश्किल काम होता है। लेकिन अमित मिश्रा ने आईपीएल इतिहास में यह कारनामा भी कर दिया है। उन्होंने आईपीएल इतिहास में 3 हैट्रिक ले ली है अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि युवराज सिंह भी आईपीएल में देख ले चुके हैं लेकिन रिकॉर्ड तोड़ना उनके लिए काफी मुश्किल है।


