IPL 2022: SRHvsGT: आज आईपीएल का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच में खेला गया और इस मैच में शुरुआती 3 मैच हारने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती 3 मैच जीतने वाली गुजरात टाइटन्स को हरा दिया है। आपको बता दें कि इस मैच से पहले गुजरात इस सीजन में एक भी मैच ना हारने वाली एकमात्र टीम थी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 19.1 ओवर में गुजरात टाइटन्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुजरात की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान हार्दिक पांड्या ने 42 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। उनके अलावा युवा अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। इस तरह से गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।
गुजरात को मिली पहली हार
हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर और टी नटराजन ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा मार्को जेन्सन और उमरान मलिक ने भी 1-1 विकेट लिया। गुजरात की ओर से आज राशिद खान और हार्दिक पांड्या को ही सिर्फ 1-1 विकेट मिला। उनका दूसरा कोई गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद का विकेट नहीं ले पाया।
आईपीएल 2022 में गुजरात आज अपना पहला मैच हारी है और आज के मैच में हार्दिक पांड्या के चेहरे पर कप्तानी का असली दवाब देखने को मिला। वो अपना आपा भी खोते हुए दिखाई दिए। आइए हम आपको आज के मैच के बाद ट्विटर पर रिएक्शन दिखाते हैं।


