in ,

IPL 2022: SRHvsGT: गुजरात ने बनाए 162 रन, क्या हैदराबाद बनेगी उन्हें हराने वाली पहली टीम

SRHvsGT IPL2022
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: SRHvsGT: आज आईपीएल का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच में खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि सनराइजर्स अपने पहले तीन मैच हारी है और गुजरात की टीम अपने पहले 3 मैच जीत चुकी है।

आज के मैच में गुजरात टाइटन्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। मैथ्यू वेड 19 गेंदों में 19 रन ही बना पाए। उधर शुभमन गिल भी 7 रन पर आउट हो गए। साइ सुदर्शन ने 11, डेविड मिलर ने 12, राहुल तेवतिया ने 6 रन बनाए। गुजरात की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान हार्दिक पांड्या ने 42 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। उनके अलावा युवा अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों में 35 रन की पारी खेली।

इस तरह से गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर और टी नटराजन ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा मार्को जेन्सन और उमरान मलिक ने भी 1-1 विकेट लिया। अब देखना होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम गुजरात को हराने वाली पहली टीम बन पाती है या नहीं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SRHvsGT

IPL 2022: SRHvsGT: क्या गुजरात के विजय रथ को रोक पाएगा हैदराबाद, जानें टॉस, पिच रिपोर्ट, और Playing XI

GTvsSRH

IPL 2022: SRHvsGT: 3 मैच हारने वाली टीम हैदराबाद से अपना पहला मैच हारी गुजरात, मैदान पर दिखा कप्तान का गुस्सा