in ,

IPL 2022: RRvsGT: गुजरात के इस खिलाड़ी ने खेली शानदार पारी और बना दिए हाई स्कोर, क्या अब राजस्थान जीत पाएगी?

IPL 2022 RRvsGT
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: RRvsGT: आज आईपीएल 2022 का 24वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान और गुजरात की टीम आमने-सामने हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और उनकी शुरुआत भी अच्छी रही लेकिन फिर कप्तान हार्दिक पांड्या की शानदार पारी ने गुजरात को 192 रनों तक पहुंचा दिया।

गुजरात की शानदार बल्लेबाजी

गुजरात की बल्लेबाजी में खराब शुरुआत हुई। महज 15 रन पर दो विकेट गिर चुके थे। उसके बाद 4 नंबर पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ पारी को संभाला लेकिन कुछ ही देर के बाद शुभमन गिल भी सिर्फ 13 रन पर आउट हो गए।

उसके बाद अभिनव मनोहर बल्लेबाजी के लिए और उनके साथ हार्दिक की शानदार पार्टनरशिप हुई। अभिनव ने 28 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। उसके बाद डेविड मिलर मैदान पर आए। डेविड शुरू में काफी स्ट्रगल कर रहे थे लेकिन उसके बाद उन्होंने 14 गेंदों में 31 रन की शानदार पारी खेली।

हार्दिक की धमाकेदार पारी

इन सभी से ज्यादा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 52 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 8 चौके लगाए हैं। इस पारी के साथ आईपीएल में हार्दिक पांड्या ने अभी तक कुल 228 रन बना लिए हैं और ओरेंज कैप भी उनके पास आ गई है। हालांकि अगर आज जॉस बटलर कम से कम 11 रन बना देते हैं तो उनके पास फिर से ओरेंज कैप आ जाएगी।

इन सभी पारियों की मदद से गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना दिए। अब देखना होगा कि राजस्थान का शानदार बैटिंग क्रम इस रन को चेज कर पाएगा या नहीं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sanju vs hardik

IPL 2022: RRvsGT: राजस्थान ने जीता टॉस, गुजरात करेगा पहले बल्लेबाजी, जानें पिच रिपोर्ट और Playing XI

Hardik

IPL 2022: RRvsGT: राजस्थान को हराकर फिर से टॉप पर पहुंची गुजरात, अकेले हार्दिक के आगे पस्त हुई पूरी टीम