in ,

IPL 2022: SRHvsGT: 3 मैच हारने वाली टीम हैदराबाद से अपना पहला मैच हारी गुजरात, मैदान पर दिखा कप्तान का गुस्सा

GTvsSRH
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: SRHvsGT: आज आईपीएल का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच में खेला गया और इस मैच में शुरुआती 3 मैच हारने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती 3 मैच जीतने वाली गुजरात टाइटन्स को हरा दिया है। आपको बता दें कि इस मैच से पहले गुजरात इस सीजन में एक भी मैच ना हारने वाली एकमात्र टीम थी।

आईपीएल 2022 में गुजरात आज अपना पहला मैच हारी है और आज के मैच में हार्दिक पांड्या के चेहरे पर कप्तानी का असली दवाब देखने को मिला। वो अपना आपा भी खोते हुए दिखाई दिए।

हैदराबाद ने गुजरात को हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने 19.1 ओवर में गुजरात टाइटन्स को 8 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स की ओर से कप्तान केन ने 57, अभिषेक शर्मा ने 42, राहुल त्रिपाठी ने 17, निकलस पूरन ने 34 और एडम मार्करम ने 12 रन की पारी खेली। इस तरह से हैदराबाद ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि सनराइजर्स अपने पहले तीन मैच हारी है और गुजरात की टीम अपने पहले 3 मैच जीत चुकी है।

गुजरात की पारी

आज के मैच में गुजरात टाइटन्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। मैथ्यू वेड 19 गेंदों में 19 रन ही बना पाए। उधर शुभमन गिल भी 7 रन पर आउट हो गए। साइ सुदर्शन ने 11, डेविड मिलर ने 12, राहुल तेवतिया ने 6 रन बनाए। गुजरात की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान हार्दिक पांड्या ने 42 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। उनके अलावा युवा अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों में 35 रन की पारी खेली।

इस तरह से गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर और टी नटराजन ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा मार्को जेन्सन और उमरान मलिक ने भी 1-1 विकेट लिया। गुजरात की ओर से आज राशिद खान और हार्दिक पांड्या को ही सिर्फ 1-1 विकेट मिला। उनका दूसरा कोई गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद का विकेट नहीं ले पाया।

केन विलियम्सन को मिला मैन ऑफ द मैच

केन ने आज शुरू में काफी धीमी पारी खेली। एक वक्त वो 32 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन उसके बाद उन्होंने 46 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SRHvsGT IPL2022

IPL 2022: SRHvsGT: गुजरात ने बनाए 162 रन, क्या हैदराबाद बनेगी उन्हें हराने वाली पहली टीम

Twitter Reactions after SHRvsGT sunrisers hyderabad vs gujrat titans match of ipl 2022

IPL 2022: SRHvsGT: गुजरात की पहली हार और हैदराबाद की लगातार दूसरी जीत के बाद देखें Twitter Reactions