IPL 2022: CSKvsSRH: आज आईपीएल का 17वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की ओर से रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की लेकिन मात्र 36 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन वापस चले गए।
उसके बाद मोईन अली और अंबाती रायडु ने पारी को संभाला लेकिन गति नहीं बढ़ा पाए। मोईन अली ने 35 गेंदों में 48 और रायडु ने 27 गेंदों में 27 बनाए। उनके बाद शिवम दूबे और महेंद्र सिंह धोनी आज जल्दी आउट हो गए। हालांकि लास्ट में जडेजा ने 15 गेंदों में 23 और ड्वेन ब्रावो ने 8, क्रिस जोर्डन ने 6 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से चेन्नई का स्कोर 150 के पार हो गया।
चेन्नई सुपरकिंग्स की पारी
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आज 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने आज अच्छी गेंदबाजी की। उनकी ओर से वाशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 2 बड़े विकेट लिए। उनके अलावा टी नटराजन ने भी 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। उसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, मार्को जेनसन और एडम मार्करम ने भी 1-1 विकेट लिया है।
आपको बता दें कि चेन्नई का स्कोर तो कम है, लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि आज की पिच काफी धीमी है और चेन्नई की गेंदबाजी के दौरान भी ज्यादा ओस नहीं आएगी। ऐसे में सनराइजर्स को आज का मैच जीतने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।


