in ,

IPL 2022: CSKvsSRH: क्या चेन्नई अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई? हैदराबाद से मिली लगातार चौथी बुरी हार

CSKvsSRH Match
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: CSKvsSRH: आज आईपीएल में दो मैच हो रहे हैं। आज का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला गया। इस मैच से पहले ये दोनों टीमें 3-3 मैच हार चुकी थी। आज चेन्नई अपना चौथा मैच भी हार गई है। आज सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। आपको बता दें कि आईपीएल इतिहास में चेन्नई की ये अब तक की सबसे खराब शुरुआत है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आज टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में सिर्फ 154 रन बनाए और उस स्कोर को बचा नहीं पाए। सनराइजर्स की ओर से आज कप्तान केन विलियनसन और अभिषेक शर्मा ने शानदार पार्टनरशिप की और चेन्नई को जीत से काफी दूर कर दिया।

हैदराबाद की शानदार पारी

अभिषेक शर्मा ने 50 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली। वहीं कप्तान ने भी 40 गेंदों में 32 रन की एक सधी हुई पारी खेली। राहुल त्रिपाठी ने भी बाद में आकर सिर्फ 15 गेंदों में 39 रन बनाकर अपनी टीम को सिर्फ 17.4 ओवर में ही जीत दिला दी।

चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक विकेट लिया और उनके अलावा बाकी कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया, जो चेन्नई की हार में सबसे बड़ा कारण बना।

चेन्नई की ओर से रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की लेकिन मात्र 36 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन वापस चले गए।

चेन्नई का बुरा हाल

उसके बाद मोईन अली और अंबाती रायडु ने पारी को संभाला लेकिन गति नहीं बढ़ा पाए। मोईन अली ने 35 गेंदों में 48 और रायडु ने 27 गेंदों में 27 बनाए। उनके बाद शिवम दूबे और महेंद्र सिंह धोनी आज जल्दी आउट हो गए। हालांकि लास्ट में जडेजा ने 15 गेंदों में 23 और ड्वेन ब्रावो ने 8, क्रिस जोर्डन ने 6 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से चेन्नई का स्कोर 150 के पार हो गया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आज अच्छी गेंदबाजी की। उनकी ओर से वाशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 2 बड़े विकेट लिए। उनके अलावा टी नटराजन ने भी 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। उसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, मार्को जेनसन और एडम मार्करम ने भी 1-1 विकेट लिया है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RCb won the toss

IPL 2022: RCBvsMI: बैंगलोर की टीम में आया यह धाकड़ खिलाड़ी, क्या मुंबई इसे रोक पाएगी?, जानें टॉस, पिच रिपोर्ट और Playing XI

RCBvsMI Match

IPL 2022: RCBvsMI: क्या मुंबई भी अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है? बैंगलोर से मिली लगातार चौथी हार