IPL 2022: आईपीएल के इस 15वें सीजन में अभी तक कुल 24 मैच हो चुके हैं। इस सीजन में सबसे बुरी हाथ 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाले टीम मुंबई इंडियन्स की है। वहीं मुंबई इंडियन्स से थोड़ी कम बुरी हालत 4 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की है।
मुंबई ने अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं जीता है तो चेन्नई ने अपने आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकार अपनी हार का सिलसिला फिलहाल तो रोक दिया है। चेन्नई एक पॉपुलर टीम है और उनकी लोकप्रियता इस वजह से हैं कि वो 2020 का आईपीएल सीजन छोड़कर हर बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई हुए हैं। 9 बार फाइनल्स खेल चुकी है। वहीं 4 बार जीता भी है। ऐसा कारनामा करने वाली सीएसके आईपीएल की एकमात्र टीम है।
चेन्नई की परेशानी
इस वजह से धोनी की चेन्नई से फैन्स को हर साल काफी उम्मीदें होती है। उम्मीदें इस साल भी हैं लेकिन चेन्नई की टीम के साथ एक के बाद लगातार कई परेशानियां आ रही है। चेन्नई के स्टार ओपनर ऋतुराज का बल्ला चल नहीं रहा है, जो उनके लिए एक बड़ी समस्या है। हालांकि फिर भी रॉबिन और शिवम दूबे का फॉर्म चेन्नई की बल्लेबाजी में तो जान दे रहा है।
गेंदबाजी में चेन्नई का बुरा हाल हो रखा है। चेन्नई ने इस टूर्नामेंट में 5 मैच खेले हैं और 2 बार 200 रनों का आंकड़ा पार किया है लेकिन जीते सिर्फ एक बार ही है। पहली बार लखनऊ सुपरजैंट्स के खिलाफ 210 रन बनाए लेकिन उनके गेंदबाज उन्हें बचा नहीं पाए।
दूसरी बार चेन्नई ने आरसीबी के खिलाफ 216 रनों का स्कोर खड़ा किया है, जो अभी तक इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस स्कोर को बचाने में भी चेन्नई के गेंदबाजों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ गया। चेन्नई की गेंदबाजी में पुरानी धार नजर नहीं आ रही है। इसके दो बड़े कारण है। पहला कि ऑक्शन में जॉस हेजलवुड जैसे शानदार गेंदबाज को वापस ना लेना। वहीं दूसरा है दीपक चहर।
स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
दीपक चहर चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार खिलाड़ी है। चेन्नई ने ऑक्शन में दीपक को वापस टीम में लेने के लिए पूरा जोर लगा दिया है, और काफी महंगी कीमत में उन्हें खरीद भी लिया। हालांकि उसके बाद ही दीपर को चोट लग गई और वो अभी तक ठीक होने का इंतजार ही कर रहे थे।

आज खबर आई कि दीपक चहर अपनी बैक इंजरी की वजह से इस सीजन आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। अब चेन्नई की बची-खुची उम्मीदें भी खत्म हो गई है। हालांकि अब देखना होगा कि चेन्नई की टीम दीपक चहर की जगह किस खिलाड़ी को टीम में रिप्लेस करती है। अगर वो कोई अच्छा मैच-विनर गेंदबाज हुआ तो चेन्नई की टीम फिर से अपने पुराने रंग में वापस आ सकती है।


