IPL 2022 का सातवां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम पहली बार चेन्नई का सामना करेगी।
लखनऊ ने जीता टॉस
आज के मैच में लखनऊ ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केएल राहुल ने इसका कराण ओस को ही बताया। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों को अपने पहले मैच के दौरान बाद में गेंदबाजी करनी पड़ी थी और ओस के कारण बाद में गेंदबाजी करना बड़ा मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आज के मैच में भी टॉस की अहम भूमिका होने वाली है क्योंकि ब्रेबोर्न स्टेडियम में ओस काफी गिरती है और बाद में गेंद बार-बार काफी गीला हो जाता है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में अभी तक सिर्फ एकमात्र मैच मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला गया था और उस मैच में भी बाद में बैटिंग करने वाली टीम यानी दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली थी।
पहले मैच में दोनों को मिली हार
आईपीएल 2021 में चौथी बार चैंपियन बनने वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने पहले मैच में केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आईपीएल 2022 में पहली बार भाग ले रही लखनऊ की टीम भी अपना पहला मैच गुजरात टाइटन्स से हार चुकी है। इन दोनों के पहला मैच मुंबई के वानखाड़े स्टेडियम में हुआ था। दोनों टीमों को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने पड़ी और टॉप-ऑर्डर फ्लॉप हो गया। हालांकि लखनऊ टीम का मीडिल-ऑर्डर काफी मजबूत नजर आया वहीं चेन्नई के लिए एकमात्र पॉजिटिव प्वाउंट महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म में वापस आना रहा था।
चेन्नई सुपर किंग्स की बात

चेन्नई की बात करें तो इस मैच में मोइन अली जुड़ने वाले हैं, जो सीएसके के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव होने वाला है। मोइन अली ने पिछले सीजन में 3 नंबर बल्लेबाजी करके चेन्नई का मीडिल ऑर्डर काफी स्ट्रॉग बना दिया था। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ से भी चेन्नई को आज काफी उम्मीदे होंगी। दीपक चहर का ना होना चेन्नई के लिए सबसे बुरी बात है और उनकी भरपाई के लिए Adam Milne और Tushar Desphande टीम में शामिल हो सकते हैं। Dwayne Bravo के रूप में चेन्नई के पास एक स्पेशलिस्ट डेथ ओवर गेंदबाज है, जिससे उन्हें थोड़ी राहत की सांस मिल रही होगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बात

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो ये टीम ऑन-पेपर काफी शानदार नजर आती है। हालांकि इनका टॉप-ऑर्डर पिछले मैच में नहीं चला लेकिन अगर कप्तान केएल राहुल और विकेटकीपर क्वेंटम डीकॉक का बल्ला चल गया तो उन्हें किसी और की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वहीं पिछले मैच में दीपक हुड्डा और युवा आयुष बदोनी ने अपनी शानदार पारियों से दिखा दिया है कि उनका मध्यक्रम भी काफी दमदार है। गेंदबाजी की बात करें तो Dushmantha Chameera और Avesh Khan के रूप में उनके पास दो क्वालिटी स्पिनर्स हैं। वहीं कृणाल पांड्या और रवि बिश्नोई के रूप में दो बेहतरीन स्पिनर्स भी हैं। लिहाजा, इस मैच में लखनऊ की टीम ज्यादा मजबूत लग रही है।
CSK Possible XI
- Ruturaj Gaikwad
- Robin Uthappa
- Moeen Ali
- Ambati Rayudu
- Ravindra Jadeja (c)
- MS Dhoni (wk)
- Shivam Dube
- Dwayne Bravo
- Dwaine Pretorius
- Mukesh Choudhary
- Tushar Deshpande
LSG Possible XI
- KL Rahul (c)
- Quinton de Kock (wk)
- Evin Lewis
- Manish Pandey
- Deepak Hooda
- Ayush Badoni
- Krunal Pandya
- Dushmantha Chameera
- Andrew Tye
- Ravi Bishnoi
- Avesh Khan


