in ,

TATA IPL 2022: CSK vs LSG मैच से पहले गौतम ने इस खिलाड़ी के लिए कही बेहद गंभीर बात, सिर्फ एक मैच से कोई स्टार नहीं बनता

Gautam Gambhir talking about Ayush Bdadoni before CSK vs LSG match of Tata IPL 2022
Image Credit: IPL/BCCI

Tata IPL 2022 का आज 7वां मैच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है।

लखनऊ की टीम में मोशिन खान की जगह ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टॉय को शामिल किया गया है। वहीं चेन्नई में डेवन कॉन्वे, मिचल सेंटनर और एडम मिल्ल की जगह मोइन अली, ड्वेन प्रिटोरियस और मुकेश चौधरी को शामिल किया गया है।

गौतम बनाम धोनी

एक तरह से देखा जाए तो यह मैच धोनी और गौतम गंभीर के बीच में भी है। हालांकि इस बार इन दोनों की भूमिका काफी अलग-अलग है। गौतम लखनऊ के मेंटोर हैं, वहीं धोनी अब चेन्नई के टीम में पूर्व-कप्तान बन चुके हैं। ऐसे में धोनी भी सीएसके के मेंटोर ही है लेकिन वो टीम के साथ खेल भी रहे हैं।

Image Credit: MyKhel.com

इस धमाकेदार मैच से पहले गौतम गंभीर ने लखनऊ के एक युवा स्टार के लिए बड़ी बात कही है। लखनऊ के इस युवा स्टार का नाम आयुष बदोनी (Ayush Badoni) है। 22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने पहले मैच में ही शानदार पारी खेली थी। शुरुआती विकेट गिरने के बाद भी आयुष ने अपने डेब्यू मैच में ही दीपक हुड्डा के साथ शानदार पार्टनरशिप की और अंतिम ओवरों में अपना आक्रमक रूप भी दिखाया था। उन्हीं की पारी के बदौलत लखनऊ के टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

आयुष बदोनी के बारे में क्या कहा

आयुष के शानदार डेब्यू के बाद उनकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। ऐसे में चेन्नई के मैच से पहले लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर से उनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,

आयुष के बारे में बात करना अभी काफी जल्दबाजी होगी क्योंकि सिर्फ एक मैच की पारी आपको सुपरस्टार नहीं बनाती है। लेकिन हां, उसके बाद काफी टैलेंट है, जिसे हमने पहचाना है और इस वजह से वो इस ड्रेसिंग रूम का हिस्सा है।

Image Credit: IPL/BCCI

गौतम गंभीर ने इसके आगे बात करते हुए कहा कि,

आयुष दिल्ली से आता है और हमने उसे वहां काफी खेलते हुए देखा है। उसकी सबसे खास बात मुश्किल परिस्थितियों में भी खुद को बैलेंस रखना है, जैसा कि उसने पहले मैच में दिखाया भी। ऐसे में वो हमारे लिए एक खास खिलाड़ी भी है।

चेन्नई ने की ताबड़तोड़ शुरुआत

अब देखना होगा कि गौतम का यह गंभीर खिलाड़ी उनके टीम को कितना बैलेंस करता है। लखनऊ और चेन्नई के बीच चल रहे मैच की बात करें तो इस स्टोरी को लिखे जाने तक चेन्नई ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। चेन्नई 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना दिए हैं। रॉबिन उथप्पा ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है और मात्र 27 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल आउट हुए। वहीं उनके साथ मोईन अली भी अपने बल्ले का कहर बरपा रहे थे। मोईन भी 22 गेंदों में 35 बनाकर आउट हुए। इनसे पहले ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर सिर्फ 1 रन पर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। इस ख़बर के लिखे जाने के वक्त तक शिवम दूबे 9 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं और अंबाती रायडू 4 बॉल में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CSK vs LSG

LSG vs CSK: लखनऊ ने जीता टॉस, चेन्नई करेगी पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और आज की भविष्यवाणी

TATA IPL 2022 Match 7 CSK vs LSG First Inning Completed with Scored 200 runs can lucknow supergaints chase this target

TATA IPL 2022: CSK vs LSG के मैच में पहली पारी खत्म, चेन्नई ने बनाया रनों का पहाड़, फिर भी क्यों लग रहा है हारने का डर