in , , ,

IPL 2022: CSK vs PBKS: 40 की उम्र में धोनी बने जॉन्टी रोड्स से भी तेज, फैन्स ने कहा “पिक्चर अभी बाकी है”, देखें वीडियो

IPL 2022 MS DHoni video of run out
Image Credit: BCCI/IPL

IPL 2022: CSK vs PBKS: आज आईपीएल 2022 का 12वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। आज का मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीत कर पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया।

धोनी की शानदार फिल्डिंग

चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी ने गेंदबाजी की शुरुआत की और अपने दूसरे ही गेंद में पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेज दिया। उसके बाद पंजाब के घातक बल्लेबाज भानुका राजपक्षे मैदान में आए और आते ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। राजपक्षे ने पिछले दो मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी लेकिन आज वो 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी की फुर्ती के आगे मात खा गए।

महेंद्र सिंह धोनी को देखरकर दुनिया के सबसे अच्छे फिल्डर जॉन्टी रॉड्स की याद आ गई। दरअसल, राजपक्षे और शिखर धवन क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे। राजपक्षे स्ट्राइक पर थे और क्रिस जॉर्डन ने उन्हें गेंद डाली। राजपक्षे ने मिड-ऑन की तरफ शॉट खेला और रन के लिए दौड़े लेकिन क्रिस जॉर्डन ने फुर्ती से खुद बॉल फिल्ड करके थ्रो किया और तब तक में धोनी विकेट के पीछे से भागते हुए आए और जॉर्डन के थ्रो को बिना पकड़े सिर्फ दिशा दिखाई और खतरनाक राजपक्षे को रन आउट कर दिया। हमने इस जबरदस्त फिल्डिंग का वीडियो यहां अटैच किया है। आइए हम आपको दिखाते हैं:

धोनी की इस शानदार फिल्डिंग के बाद वो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं और फैन्स का रिक्शन ही बता रहा है, धोनी की पिक्चर अभी बहुत बाकी है।

पंजाब की स्पीड पर चेन्नई ने लगाया ब्रेक

पंजाब ने अपनी पारी में 180 रन बनाए। उनकी इस पारी में लियम लिविंग्सटन ने 32 गेंदो में 60 रन बनाए। वहीं शिखर धवन ने 33, जितेश ने 26, राहुल, और रबाडा ने 12 रन बनाए। पंजाब के दो विकेट गिरने के बाद लिविंग्सटन और धवन ने काफी तेजी से रन बनाए और एक वक्त तो लग रहा था कि पंजाब 220 रन के भी पार चली जाएगी लेकिन धोनी का दिमाग, जडेजा की कप्तानी और चेन्नई के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने उनका स्कोर 180 पर ही रोक दिया। इस पिच के लिहाज से चेन्नई के लिए यह टारगेट मुश्किल नहीं होना चाहिए लेकिन अब देखना होगा कि जडेजा अपनी कप्तानी में सीएसके को पहली जीत दिला पाते हैं या नहीं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

tata IPL CSK vs PBKS Pitch Report toss

IPL 2022: CSK vs PBKS: चेन्नई ने जीता टॉस, जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और Playing XI

IPL 2022 CSK vs PBKS

IPL 2022: CSK vs PBKS: पंजाब ने चेन्नई को 54 रनों से हराया, इतिहास में पहली बार शुरुआती तीनों मैच हारी Chennai Super Kings