in ,

IPL 2022: CSK vs PBKS: चेन्नई ने जीता टॉस, जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और Playing XI

tata IPL CSK vs PBKS Pitch Report toss
Image Credit: BCCI/IPL

IPL 2022: CSK vs PBKS: आज आईपीएल 2022 का 12वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जाएगा। पंजाब ने अपना पहला मैच तो 205 रन चेस करके 19वें ओवर में ही जीत लिया था, लेकिन दूसरे मैच में पूरी टीम सिर्फ 137 रन पर ही ऑल आउट हो गई और अंत में पंजाब से मैच हार गई।

उधर चेन्नई की टीम अपने दोनों मैच में हार कर पंजाब का सामने करने आ रही है। चेन्नई की बल्लेबाजी भी पंजाब जैसी ही रही है। एक मैच में उनकी टीम 131 पर आउट हो गई और दूसरे मैच में 210 रनों का पहाड़ बनाकर भी मैच नहीं जीत पाई। हालांकि चेन्नई ने अपने दोनों मैचों में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी की थी।

चेन्नई ने जीता टॉस

इस सीजन में आज पहली बार चेन्नई ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद ही रविद्र जडेजा के चेहरे पर ऐसी खुशी नजर आई जैसे वो आधा मैच तो जीत चुके हो।

मैदान का तापमान

आज मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में मैच के वक्त करीब 31 डिग्री का तापमान होगा वहीं नमी 53 प्रतिशत होगी। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा होने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

Pitch Report

ब्रेबोर्न स्टेडियम कि पिच के बारे में मैथ्यू हैडन ने बताया कि आज की पिच बैटिंग फ्रेंडली होने वाली है। ओस आज के मैच में एक बार फिर बड़ा रोल निभाएगी। इस ग्राउंड पर बाउंड्री भी छोटी और आउटफिल्ड काफी तेज है। ऐसे में बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को थोड़ा संभलकर खेलना होगा।

CSK Playing XI

  1. Ruturaj Gaikwad
  2. Robin Uthappa
  3. Moeen Ali
  4. Ambati Rayudu
  5. Ravindra Jadeja(c)
  6. MS Dhoni(w)
  7. Shivam Dube
  8. Dwayne Bravo
  9. Chris Jordan
  10. Dwaine Pretorius
  11. Mukesh Choudhary

PBKS Playing XI

  1. Mayank Agarwal(c)
  2. Shikhar Dhawan
  3. Bhanuka Rajapaksa(w)
  4. Liam Livingstone
  5. Shahrukh Khan
  6. Jitesh Sharma
  7. Odean Smith
  8. Arshdeep Singh
  9. Kagiso Rabada
  10. Rahul Chahar
  11. Vaibhav Arora

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2022 CSK vs PBKS Dream Prediction Fantasy Cricket Tips Dream11 My11Circle MPL Winzo Team Playing XI

IPL 2022: CSK vs PBKS के मैच में क्या होगी Dream11 की बेस्ट टीम? किसे बनाए कप्तान और उप-कप्तान?

IPL 2022 MS DHoni video of run out

IPL 2022: CSK vs PBKS: 40 की उम्र में धोनी बने जॉन्टी रोड्स से भी तेज, फैन्स ने कहा “पिक्चर अभी बाकी है”, देखें वीडियो