in ,

TATA IPL 2022: CSK vs LSG के मैच में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ताबड़तोड़ पारी की बदौलत दुनियाभर के इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

MS Dhoni has made world record during CSK vs LSG match of Tata IPL 2022 become 6th player to scored 7000 runs
Courtesy by BCCI/PTI Photo

Tata IPL 2022 का आज 7वां मैच खेला जा रहा है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे हैं इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेहद ताबड़तोड़ शुरुआत की और 20 ओवर में 210 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है।

धोनी आज मैदान पर मैच के 19वें ओवर में आए और आते ही एक शानदार रिकॉर्ड बना दिया। टी-20 फॉर्मेट में धोनी ने अपने 7000 रन पूरे कर लिए। ये कारनामा करने वाले धोनी छठे खिलाड़ी बने हैं।

धोनी के टी-20 आंकड़े

  • मैच : 349
  • पारी : 308
  • रन : 7001
  • औसत : 38.67
  • प्रति पारी रन रेट : 22.73
  • स्ट्राइक रेट : 134.5
  • नॉट आउट : 127
  • 50s : 28
  • 4s : 488
  • 6s : 307
  • उच्चतम स्कोर : 84*
Courtesy by BCCI/PTI Photo

आज धोनी में उनका पुराना और रौद्र रूप देखने को मिला। धोनी ने 6 गेंदों में 16 रन का ताबड़तोड़ पारी खेली। धोनी ने आते ही आवेश खान की पहले गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर भी धोनी ने एक चौका लगाकर फैन्स को खुश कर दिया। वहीं तीसरे और चौथे को मिस करने के बाद पांचवें गेंद पर फिर से 2 रन लिए और छठे गेंद पर भी प्वाउंट के ऊपर से एक बेहतरीन चौका लगाकर बता दिया कि शेर बूढ़ा हुआ है लेकिन शिकार करना नहीं भूला।

विराट कोहली सबसे आगे

  • विराट कोहली – 10,326 रन
  • रोहित शर्मा – 9,936 रन
  • सुरेश रैना – 8654 रन
  • शिखर धवन – 8,818 रन
  • रॉबिन उथप्पा – 7,120 रन
  • एम एस धोनी – 7001 रन

इस लिस्ट में धोनी के अलावा बाकी सभी बल्लेबाज टॉप-ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। वहीं वर्ल्डवाइड सबसे आगे वेस्ट इंडिज के क्रिस गेल हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 14,562 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं। जबकि वेस्ट इंडीज के ही किरण पोलार्ड तीसरे नंबर पर, ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उसके बाद पांचवे नंबर पर विराट कोहली आते हैं।

सीएसके की पारी

सीएसके की ओर से रॉबिन ने 27 गेंदों में 50 रन की धुंआदार पारी खेली। मोईन ने भी सिर्फ 22 गेंदों में 35 रन बनाए। इनके अलावा शिवम ने 30 गेंदों में 49, रविद्र जडेजा ने 9 गेंदों में 17, और धोनी ने भी 6 गेंदों में 16 रन की ताबड़तोड़ और नाबाद पारी खेली। वहीं लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई ने अपने 4 ओवर्स में 24 रन देकर 2 विकेट लिए वहीं दुश्मंता चमीरा और कृणाल पांड्या को भी एक-एक विकेट मिला। एंड्रयू टाय ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TATA IPL 2022 Match 7 CSK vs LSG First Inning Completed with Scored 200 runs can lucknow supergaints chase this target

TATA IPL 2022: CSK vs LSG के मैच में पहली पारी खत्म, चेन्नई ने बनाया रनों का पहाड़, फिर भी क्यों लग रहा है हारने का डर

TATA IPL 2022 Lucknow Super Gaints LSG chase 210 runs and beats Chennai Super kings by 6 wicket in a high scoring match

TATA IPL 2022: लखनऊ (LSG) ने चेन्नई (CSK) को 6 विकेट से हराया, जानें किस-किस ने खेली धमाकेदार पारी