in ,

IPL 2022: CSKvsRCB: रॉबिन और शिवम दूबे ने उड़ाई बैंगलोर की नींद, 17 छक्कों की मदद से चेन्नई ने बना डाला सबसे बड़ा IPL स्कोर

CSKvsRCB 2022
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: CSKvsRCB:आज आईपीएल का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। आज का मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। आज के मैच में चेन्नई ने एक बार फिर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की।

बैंगलोर ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत की और चेन्नई के बल्लेबाज 6 ओवर में सिर्फ 35 रन ही बना पाए। चेन्नई की शुरुआत एक बार फिर खराब हुई और ऋतुराज और मोईन अली जल्दी आउट हो गए। आज 4 नंबर पर शिवम दूबे बल्लेबाजी करने आए और उनके साथ रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी कर रहे थे।

चेन्नई की खराब शुरुआत

चेन्नई ने पहले 10 ओवर में सिर्फ 60 रन ही बनाए थे लेकिन उसके बाद शुरू हुआ शिवम दुबे का कहर। शिवम दूबे ने एक के बाद एक कई छक्के मारे। अगले ही ओवर से रॉबिन उथप्पा ने भी ताबड़तोड़ छक्के मारने शुरू कर दिए। इन दोनों के बीच 74 गेंदों में 150 रनों की पार्टनरशिप हो गई। इस तरह से चेन्नई ने मात्र 18.3 ओवर में ही 200 रन बना दिए। इन दोनों ने मिलकर 80 गेंदों में 165 रन की शानदार पार्टनरशिप की।

…और फिर आई छक्कों की आंधी

रॉबिन 50 गेंदों में 88 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद रविंद्र जडेजा मैदान पर आए और पहली ही गेंद पर पवेलियन वापस चले गए। हसरंगा 19वां ओवर डाल रहे थे और पहली 4 गेंदों में 14 रन दे चुके थे। हसरंगा ने आखिरी के दो गेंदों में रॉबिन और जडेजा को आउट करके दो विकेट ले लिए।

आखिरी 60 गेंदों में बने 166 रन

उसके बाद धोनी मैदान पर आए लेकिन 20वें ओवर में स्ट्राइक पर शिवम दूबे थे और वो सिर्फ छक्के में ही डील कर रहे थे। उन्होंने आखिरी ओवर में जोश हेजलवुड के खिलाफ 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए लेकिन अपने शतक के चूक गए। शिवम दूबे ने 46 गेंदों में नाबाद 95 रन की शानदार पारी खेली। इसी की वजह से चेन्नई ने आखिरी 10 ओवर में 166 रन बनाकर टोटल 216 रन बना दिए। आपको बता दें कि ये इस साल के आईपीएल का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

एक पारी में लगे 17 छक्के

आपको बता दें कि आज रॉबिन ने 9 छक्के और शिवम दूबे ने 8 छक्के लगाए और इस तरह से पहली पारी में टोटल 17 छक्के चेन्नई की ओर से लगाए गए।अब देखना होगा कि इस मैच में क्या बैंगलोर के बल्लेबाज इतने रन बना पाएंगे। आपको बता दें कि आज सीएसके का 200वां मैच है। अब देखना होगा कि इस मैच के साथ चेन्नई जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी कर पाती है या नहीं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RCBvsCSK

IPL 2022: CSKvsRCB: चेन्नई ने फिर हारा टॉस, क्या अब बैंगलोर को हरा पाएगी? जानें पिच रिपोर्ट और Playing XI

CSKvsRCB

IPL 2022: CSKvsRCB: शुरुआती 4 मैच हारने के बाद चेन्नई ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर, देखें Twitter Reactions