IPL 2022: CSKvsRCB:आज आईपीएल का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। आज का मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। आज के मैच में चेन्नई ने एक बार फिर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 216 रन बना दिए, जोकि आईपीएल 2022 का सबसे बड़ा स्कोर है।
हालांकि चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और पहले 10 ओवर में उसने 2 विकेट खोकर सिर्फ 60 रन ही बनाए थे। लेकिन फिर शुरू हुई छक्कों की बरसात। पहले शिवम दूबे ने शुरुआत की और उसके बाद धीमी पारी खेल रहे रॉबिन ने भी। इन दोनों ने मिलकर टोटल 165 रनों की शानदार पार्टनरशिप की और चेन्नई ने अंतिम 10 ओवर में टोटल 166 रन बना डाले।
दो बल्लेबाजों ने धो डाला
रॉबिन 50 गेंदों में 88 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दूबे ने 46 गेंदों में नाबाद 95 रन की शानदार पारी खेली। इसी की वजह से चेन्नई ने आखिरी 10 ओवर में 166 रन बनाकर टोटल 216 रन बना दिए। आपको बता दें कि ये इस साल के आईपीएल का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
आपको बता दें कि आज रॉबिन ने 9 छक्के और शिवम दूबे ने 8 छक्के लगाए और इस तरह से पहली पारी में टोटल 17 छक्के चेन्नई की ओर से लगाए गए।अब देखना होगा कि इस मैच में क्या बैंगलोर के बल्लेबाज इतने रन बना पाएंगे। आपको बता दें कि आज सीएसके का 200वां मैच है। अब देखना होगा कि इस मैच के साथ चेन्नई जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी कर पाती है या नहीं।
इस पारी के बाद ट्विटर पर शानदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। आइए हम आपको कुछ मजेदार ट्विटर रिएक्शन्स दिखाते हैं।


