IPL 2022: CSKvsRCB: आज आईपीएल का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आज का मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कई सालों के बाद ऐसा होगा कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली बिना कप्तानी के मैदान पर उतरेंगे।
इन दोनों टीमों की बात करें तो चेन्नई ने 18 और बैंगलोर ने 9 मैच जीते हैं। हालांकि 2018 से चेन्नई ने अभी तक 6 बार बैंगलोर को हराया है लेकिन इस बार चेन्नई की टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार अपने शुरुआती चार मैच हारने के बाद बैंगलोर के सामने उतरेगी। उधर बैंगलोर की टीम ने अभी तक 4 में से 3 मुकाबले में जीत हासिल की है और अपने एकमात्र पहले मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
आज के पिच की बात करें तो इस स्टेडियम में बाद में बैटिंग करने वाली टीम ज्यादा मैच जीतती है। अगर आप आज के मैच के लिए फैंटसी टीम बना रहे हैं तो आइए हम आपको थोड़ी मदद करते हैं।
- दिनेश कार्तिक
- अनुज रावत
- फाफ डु-प्लेसी
- विराट कोहली
- ऋतुराज गायकवाड़
- रॉबिन उथप्पा
- मोईन अली
- वनरंदू हसरंगा
- ड्वेन ब्रावो
- मोहम्मद सिराज
- आकाश दीप


