आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग माना जाता है। पिछले 15 सालों में इस लीग की और ज्यादा लोकप्रियता बढ़ गयी हैं। इतना ही नहीं बीसीसीआई ने भी इस लीग को काफी अच्छी तरह से इस टूर्नामेंट को और आगे बढ़ाने की कोशिश की है। आईपीएल 2022 के मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल में अभी तक कई सारे रिकॉर्ड भी बने हैं यहां पर दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर खेलते हैं इसी वजह से यहां पर कई सारे नए नए रिकॉर्ड से बनते हैं और टूटते हैं। आईपीएल में कई सारे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिलता है। जो उनके लिए एक जबरदस्त प्लेटफार्म होता है।
आपको बता दें किकई सारे बड़े बड़े खिलाड़ी भी इस लीग का हिस्सा रह चुके हैं वीरेंद्र सहवाग से लेकर सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी, युवराज सिंह वीवीएस लक्ष्मण शेन वॉर्न सौरभ गांगुली राहुल द्रविड़ जैसे कई सारे दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल खेल चुके हैं। अभी तक अगर आईपीएल को देखें तो दुनिया के कई सारी लीजेंडरी प्लेयर किसी ना किसी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि इसमें से कुछ क्रिकेटरों का प्रदर्शन अपने आखरी आईपीएल में अच्छा नहीं था लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने जबरदस्त फॉर्म में अपना प्रदर्शन दिया हम आपको इस आर्टिकल में उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने अपने आईपीएल करियर के आखिरी गेंद पर विकेट को झटका आया है।

अनिल कुंबले
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अनिल कुंबले का आपको बता दें कि अनिल कुंबले भारतीय एक ऐसे खिलाड़ी खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की आखिरी गेंद पर विकेट चटक या है उन्होंने यह कारनामा साल 2010 के आईपीएल सीजन में किया था। अनिल कुंबले ने इस मैच के दौरान 16 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। कुंबले ने प्रज्ञान ओझा को आउट करके अपने आईपीएल करियर का समापन किया।
Adam Gilchrist

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है एडम गिलक्रिस्ट का। आपको बता दें कि यह एक बेहतरीन विकेटकीपर और बल्लेबाज है और यह फील्डिंग में भी माहिर है अपने आखिरी मुकाबले से पहले तक गिलक्रिस्ट ने आईपीएल में एक भी गेंद नहीं डाली। हालांकि 2013 में मुंबई के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलते हुए खिलाड़ी ने गेंदबाजी की और मुंबई इंडियंस को आखिरी 6 गेंदों पर 51 रन दिए थे और इसी के साथ उन्होंने 1 विकेट भी चटकाए था। कप्तान गिलक्रिस्ट ने गेंदबाजी खुद करने का फैसला किया था और इस दौरान प्रवीण कुमार ने विकेटकीपिंग की थी इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि इस खिलाड़ी ने अपनी आखिरी गेंद पर भज्जी को आउट किया था।

लसिथ मलिंगा
इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है लसिथ मलिंगा का आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले यह पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में केवल एक ही फ्रेंचाइजी यानी कि मुंबई इंडियंस की तरफ से ही खेला है। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2019 के दौरान खेला था उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर विकेट चटका कर मुंबई को चैंपियंस भी बनाया था।


