उम्र मात्र एक संख्या है। इस कहावत को क्रिकेटर उन्हें कई बार सिद्ध किया है। जब बढ़ती उम्र के साथ क्रिकेटरों के प्रदर्शन पर सवाल उठे हैं। तो उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। क्रिस गेल एंडम गिलक्रिस्ट माइकल हसी राहुल द्रविड़ और तेंदुलकर जैसे कई सारे बल्लेबाजों ने समय दर समय इस बात को भी साबित किया है। आईपीएल इतिहास में 40 वर्ष से अधिक बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेलकर क्रिकेट के सभी दिग्गजों को भी हैरान किया है।
हालांकि आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब धोनी ने केकेआर के खिलाफ अर्धशतक जड़ का रिकॉर्ड बुक में एक और नाम दर्ज करा लिया। सीएसके की ओर से पहली बार दूसरे कप्तान के नेतृत्व में खेलने वाले धोनी के लिए यह अर्धशतकीय पारी काफी ज्यादा खास रही है।
आईपीएल इतिहास में कई सारे भारतीय एवं विदेशी उम्रदराज बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली है, जिनमें शीर्ष 3 बल्लेबाजों के बारे में नीचे बताया जा रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी
अपने नेतृत्व में सीएसके को चार बार चैंपियन बनाने वाले धोनी आईपीएल में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। आपको बता दें कि उन्होंने आईपीएल 2022 के पहले मैच में जडेजा के नेतृत्व में सीएसके की ओर से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ 38 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली थी। धोनी ने 40 साल 262 दिन की उम्र में यह अर्धशतक बनाया है। भले ही धोनी की यह पारी सीएसके को मैच नहीं जीता पाई हो। लेकिन इस अर्धशतक उनके लिए काफी खास रहा है। क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 48 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेलने के बाद उन्होंने पहला शतक जड़ा था।

क्रिस गेल
आईपीएल 2020 में पंजाब की ओर से खेल रहे क्रिस गेल ने राजस्थान के खिलाफ 63 गेंदों में छह चौके और 8 छक्कों की मदद से 99 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उनकी उम्र 41 साल और 29 दिन थी। इस मैच में उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर दिया था, जिसके चलते वे मात्र 1 रन से शतक पूरा करने से चूक गए थे।

एडम गिलकिस्ट
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। उन्होंने आईपीएल 2013 में पंजाब की ओर से खेलते हुए चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ 10 रन और 33 छक्कों की मदद से 54 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेली थी। टीम को मैच जिताया था इस दौरान उनकी उम्र महज 41 साल 181 दिन थी जिस तरह इस खिलाड़ी ने आईपीएल में खास उपलब्धि हासिल की थी।


