in ,

TATA IPL 2022: MI vs RR: मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान करेगा पहले बल्लेबाजी, जानें आज की पिच रिपोर्ट और Playing XI

TATA IPL 2022 MI vs RR 2022
Image Credit: BCCI/IPL

TATA IPL 2022: MI vs RR: आज आईपीएल का नौवां मैच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के DY Patil Stadium में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। एक तरफ मुंबई अपना पहला मैच दिल्ली के खिलाफ हार चुकी है और वहीं राजस्थान की टीम ने इस साल की शुरुआत शानदार तरीके से की है। आइए हम आपको इस मैच के बारे में सभी जरूरी बातें बताते हैं।

Mumbai Indians vs Rajsathan Royals

मुंबई का पहला मैच भी दोपहर में खेला गया था और उसमें इस टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। मुंबई ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन मीडिल ऑर्डर में सूर्य कुमार यादव की कमी साफ-साफ खल रही थी। हालांकि मुंबई की टीम में सूर्य कुमार यादव की वापसी हो रही है।

ऐसे में अब उनका मध्यक्रम पिछले मैच से ज्यादा मजबूत हो चुका है। उधर राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो यह इस आईपीएल सीजन में अभी तक एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने के बाद भी मैच जीता है। राजस्थान का टॉप ऑर्डर, मीडिल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर तीनों बढ़िया लग रहे हैं। वहीं बैटिंग से भी ज्यादा खतरनाक राजस्थान की बॉलिंग लग रही है।

Pitch Report

रोहन गावस्कर ने आज के मैच के लिए पिच रिपोर्ट दी है। रोहन ने बताया कि इस ग्राउंड पर तीसरा मैच होने वाला है और यह एक फ्रेश पिच है। इस ग्राउंड पर अभी तक दो मैच हुए हैं, पहले मैच में 200 से ज्यादा रन बने थे लेकिन दूसरे मैच में स्कोर 130 रन से भी कम रह गए थे और उसका मुख्य कारण पिच में होने वाला बाउंस था।

रोहन ने बताया कि नई पिच बैटिंग करने के लिए काफी शानदार है लेकिन पिछले मैच की तरह गेंदबाजों के लिए लेंथ काफी मायने रखेगी। अगर गेंदबाज सटीक लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं तो बल्लेबाजों को इस पिच में भी बल्लेबाजी करना मुश्किल हो सकता है।

टॉस की बात

अभी तक इस पिच में होने वाले दोनों मैचों में कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की है और मैच जीता है। हालांकि इस सीजन में आज पहली बार इस पिच में दिन का मैच होने वाला है। लिहाजा, उम्मीद की जा रही है कि शायद आज कप्तानों के लिए ओस ज्यादा मैटर नहीं करेगी। हालांकि फिर भी बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को थोड़ी बहुत ओस का सामना तो जरूर करना पड़ेगा। ऐसे में उम्मीद है कि इस मैच में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी ही करना पसंद करेगी।

मुंबई की टीम

  1. Rohit Sharma(c)
  2. Ishan Kishan(w)
  3. Anmolpreet Singh
  4. Tilak Varma
  5. Kieron Pollard
  6. Tim David
  7. Daniel Sams
  8. Murugan Ashwin
  9. Jasprit Bumrah
  10. Tymal Mills
  11. Basil Thampi

राजस्थान की टीम

  1. Jos Buttler
  2. Yashasvi Jaiswal
  3. Sanju Samson(w/c)
  4. Devdutt Padikkal
  5. Shimron Hetmyer
  6. Riyan Parag
  7. Ravichandran Ashwin
  8. Yuzvendra Chahal
  9. Trent Boult
  10. Navdeep Saini
  11. Prasidh Krishna

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tata IPL 2022 KKR vs PBKS

TATA IPL 2022: कोलकाता (KKR) ने पंजाब (PBKS) को दी करारी मात, जानें कैसे आंद्रे रसल ने सिर्फ एक ओवर में बदल दिया पूरा मैच

IPL 2022 MI vs RR

TATA IPL 2022: MI vs RR: बटलर और हेटमायर की आंधी में उड़ी मुंबई, क्या अब वो राजस्थान को हरा पाएगी?