in

कोहली की कप्तानी को लेकर पढ़ें क्या कहा कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच ने

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जो कि इस वक्त आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान भी हैं, उनकी बल्लेबाजी की पूरी दुनिया कायल है। विराट कोहली के बारे में यह भी कहा जा रहा है, केवल वही एक खिलाड़ी हैं, जो क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं, लेकिन जिस तरह से कप्तान के तौर पर आईपीएल में उनकी बेंगलुरु की टीम फिसड्डी साबित हुई है, उसने दुनिया के क्रिकेटरों को कप्तान के तौर पर उनकी कप्तान के तौर पर नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाने का मौका दे दिया है।


साइमन कैटिच जो कि कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाजी कोच हैं, उन्होंने कहा है कि इमसें कोई शक नहीं कि विराट कोहली बल्लेबाजी में सर्वश्रेष्ठ हैं। समय के साथ उनकी बल्लेबाजी बेहतर से बेहतर होती चली गई है, मगर जहां तक कप्तानी करने की बात है, उन्हें अब भी इसके बारे में बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। महेंद्र सिह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफल और महान कप्तानों में होती है। ऐसे में कैटिच का कहना है कि विराट अब भी धोनी से कप्तानी कैसे की जाती है, यह सीख रहे हैं।


एक साक्षात्कार में कैटिच ने यह भी कहा है कि बल्लेबाजी तो आप कर ही लेते हैं, लेकिन कप्तानी जैसी चीज समय के साथ सीखी जाती है। यह अनुभव की बात है। इसमें धीरे-धीरे परिपक्वता आती है। कैटिच ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि जीतने की गजब की ललक कोहली के अंदर है, लेकिन अब भी कप्तानी के गुर अभी भी उन्हें सीखने हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिछली हार का बदला पंजाब से घर में घुसकर लेना चाहेगा राजस्थान

ये बोलें, पंजाब का भाग्य है कि उन्हें अश्विन जैसा कप्तान मिला