मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बुधवार यानी कि 13 अप्रैल आज ही के दिन पंजाब किंग्स के खिलाफ पुणे में मैच खेला जायेगा। आपको बता दें कि इस मैच के दौरान इनके पास खास कीर्तिमान हासिल करने का भी एक बेहतरीन मौका होगा। रोहित ने अब तक इस सीजन में खेले गए चार मैचों में महज 80 रन बनाए हैं जिनमें उन का बेस्ट स्कोर 41 रनों के रहा है।
10000 रन बनाने के बेहद नजदीक
आपको पता नहीं कि रोहित अगर इस मैच के दौरान 25 रन बना लेते हैं। तो वह T20 क्रिकेट में अपने 10000 अंकों का आकड़ा पूरा कर लेंगे इस आंकड़े की तक पहुंचने वाले व दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। आपको बता दें किस खिलाड़ी ने T20 क्रिकेट में 334 मैचों के दौरान 361 पारियां खेलते हुए 9975 रन बना दिए हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम के अगर बात करें तो भारत के लिए अब तक 10000 रन बनाने का आंकड़ा सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली नहीं किया है जिनके नाम 10369 रन दर्ज हैं।
आईपीएल के दौरान 500 चौके लगाना
रोहित शर्मा ने एक चौका जड़ते ही आईपीएल में 500 चौको का रिकॉर्ड पूरा कर लेंगे। शिखर धवन विराट कोहली डेविड वॉर्नर सुरेश रैना के बाद यह कारनामा करने वाले वह पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि चैंपियन मुंबई इंडियंस का सीजन अब तक बहुत ही ज्यादा खराब रहा है टीम ने एक बार भी जीत हासिल नहीं कर पाई है।


