भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतकीय पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। 159 गेंदो में 160 रनों की इस पारी के दौरान 2 गगनचुंबी छक्के लगाकर कोहली ने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। कोहली ने केपटाउन वनडे में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। कोहली ने अब तक 205 मैचों में 101 छक्के लगाये हैं। कोहली वनडे में 100 छक्के पूरे करने वाले आठवें भारतीय हैं।
बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने 312 मैचों 209 छक्के लगाए हैं, गौरतलब है कि धोनी वनडे में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले अकेले भारतीय बल्लेबाज हैं। धोनी (216) के बाद इस सूची में सचिन तेंदुलकर (195), सौरव गांगुली (189), रोहित शर्मा (165), युवराज सिंह (153), वीरेंद्र सहवाग (131) और सुरेश रैना (120) भी शामिल हैं।
| खिलाड़ी | मैच | पारी | छक्के |
| महेंद्र सिंह धोनी | 312 | 267 | 209 |
| सचिन तेंदुलकर | 463 | 452 | 195 |
| सौरव गांगुली | 308 | 297 | 189 |
| रोहित शर्मा | 177 | 171 | 165 |
| युवराज सिंह | 301 | 275 | 153 |
| वीरेंद्र सहवाग | 241 | 235 | 131 |
| सुरेश रैना | 223 | 192 | 120 |
| विराट कोहली | 205 | 197 | 101 |
कोहली ने केपटाउन में वनडे करियर का 34वां शतक लगाया, जिसके साथ उनके 55 अंतर्राष्ट्रीय शतक भी पूरे हुए। बतौर कप्तान ये कोहली का 11वां शतक था। अब कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। 12 शतकों के साथ कोहली पहले ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान हैं।