Switch to the dark mode that's kinder on your eyes at night time.

Switch to the light mode that's kinder on your eyes at day time.

Menu

Switch to the dark mode that's kinder on your eyes at night time.

Switch to the light mode that's kinder on your eyes at day time.

in

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाने के साथ ही रोहित ने तोड़ा एक और बड़ा रिकॉर्ड, निकले सचिन से भी आगे

पोर्ट एलिजाबेथ वनडे में 115 रनों की पारी खेलने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर रोहित शर्मा के रनों का सूखा तो खत्म हुआ ही है, साथ ही उन्होंने एक और शानदार कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में 115 रनों की इस पारी के दौरान रोहित ने कुल 4 गगनचुंबी छक्के लगाए और इसी के साथ रोहित भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने सचिन तेंदुलकर के 264 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ ये कीर्तिमान हासिल किया है।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाडियों में दुसरे स्थान पर पहुंचे 

photo credit: bcci

रोहित ने 2007-18 तक भारत के लिए खेले 275 मैचों की 280 पारियों में कुल 265 छक्के लगाए हैं। जबकि सचिन ने 664 मैचों की 782 पारियों में 264 छक्के लगाए थे। भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आज भी महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने 490 मैचों की 488 पारियों में कुल 331 छक्के लगाए हैं। धोनी के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 300 छक्के नहीं लगा पाया है।

photo credit: bcci

इसी के साथ रोहित 2017-18 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस सीजन में अब तक कुल 57 छक्के जड़े हैं। गौरतलब है कि साल 2017 में सबसे ज्यादा 65 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम था।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दक्षिण अफ्रीकी कोच ने टीम की नाकामी को खुलकर माना,वही वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बड़ी बात

कुलदीप-चहल नही ये खिलाड़ी रहा है कोहली के लिए लकी चार्म, टीम में शामिल होते ही बदल दिया टीम का भाग्य

Back to Top