in

साउथ अफ्रिका दौरे पर अपनी ख़राब फॉर्म को लेकर आखिरकार बोले रोहित शर्मा, हँस कर कह दी ये बड़ी बात

भारत के उप कप्तान रोहित शर्मा खुश हैं कि उनकी फार्म में वापसी टीम की दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर मिली पहली वनडे सीरीज जीतने के दौरान हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पिछली कम स्कोर वाली पारियों से भी परेशान नहीं हैं। रोहित ने कल पांचवें वनडे में 115 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और भारत की 73 रन की जीत में अहम भूमिका अदा की जिससे टीम ने छह मैचों की सीरीज में 4-1 की अजेय बढ़त बना ली। अब सीरीज का आखिरी मैच 16 फरवरी को सेंचुरियन में होगा।

पिछले दौरे में जो हुए था उसे भूल जाओ 

photo credit: bcci

मैच के बाद रोहित ने कहा, ‘‘मैं तीन मैचों में आउट हुआ, आप तीन मैचों के बाद आप कैसे कह सकते हो कि मैं खराब फार्म में हूं। आप लोग एक मैच के बाद ही किसी को अच्छी फार्म में कर देते हो और अगर कोई तीन मैचों में अच्छा नहीं कर पाता तो आप कह देते हो कि वो खराब फार्म में है।’’

photo credit: bcci

वही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में अपने पिछले खराब रिकार्ड का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘2013 में यह अलग बात थी। मैं तब मध्यक्रम बल्लेबाज से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में आया था। मैं अब जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं, इसमें काफी निखार हुआ है। 2013 से पहले या 2013 में जो कुछ हुआ, उसे भूल जाओ।’’

क्रिकेट में हर दिन नया दिन है 

photo credit: bcci

वही अपनी फॉर्म को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि,‘इस तरह के हालात आते हैं, जब आप अपनी पूरी कोशिश करते हो, लेकिन चीजें आपके हिसाब से नहीं होती। इसलिए उस समय अहम यही होता है कि आप रिलैक्स करो और इस बारे में सोचो कि अगले मैच में आपको क्या करने की जरूरत है क्योंकि हर दिन नया दिन होता है।’’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘मेरा शतक अब बन गया है, जो बीती बात हो गया है और अब जो मैं अगला मैच खेलूंगा, तो उसमें यह शतक इतना मायने नहीं रखेगा। इसलिये वर्तमान में बने रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है और ड्रेसिंग रूम में हम इसी के बारे में बात करते हैं।’’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत को लेकर दिया बड़ा बयान, इस ऐतिहासिक सीरीज कर दी तुलना

दक्षिण अफ्रीकी कोच ने टीम की नाकामी को खुलकर माना,वही वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बड़ी बात